🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने तो CBI को बैन किया था, अब कैसे भरोसा हो गया? : विष्णुदेव साय

रायपुर । विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की। जिस पर जवाब देते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, यह वही कांग्रेस है, जिसने अपने कार्यकाल के दौरान सीबीआई को बैन कर दिया था। लेकिन अचानक इन्हें सीबीआई पर भरोसा हो गया है और ये सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस अपने स्वार्थ अनुसार कथन बदलती है और इनकी कथनी और करनी में अंतर है।

उल्लेखनीय है कि, विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी की जांच CBI से कराने की मांगी की है।सदन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास ने 32 प्लॉटों को 247 टुकड़ों में बांटे जाने को लेकर प्रश्न पूछा। जिसके जवाब में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि, कलेक्टर रायपुर के जांच प्रतिवेदन में जानकारी आई है। नायकबांधा में 13 खसरों को 53 प्लॉटों में बांटा गया है, फर्जी नामांतरण से शासन को क्षति होना पाया गया है। मामले में नायब तहसीलदार, 3 पटवारी निलंबित किए गए हैं। तत्कालीन तहसीलदार अभनपुर के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

  प्रकाशचंद चोपड़ा बने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के सदस्य

जांच में कहीं हीलाहवाला नहीं किया जाएगा- मुख्यमंत्री साय
मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बड़ा बयान देते हुए कहा- जांच में कहीं हीलाहवाला नहीं किया जाएगा। कांग्रेस सरकार ने तो छत्तीसगढ़ में CBI को बैन किया था। नेता प्रतिपक्ष ने विधायकों की समिति बनाकर जांच की मांग की। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा- कमिश्नर से मामले की जांच कराई जाएगी। कमिश्नर की जांच से असंतुष्ट विपक्ष ने CBI जांच की मांग को लेकर तीखी बहस की। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा- अफसर निलंबित हुए हैं। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button