✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

कांग्रेस सरकार ने किसानों का पूरा धान खरीदा भुगतान भी किया अब तो बारदाने भी नहीं मिल रहे – अरविंद शुक्ला 

ब्लाक कांग्रेस कमेटी दो के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में हटरी चौक में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर। राज्य सरकार के किसान विरोधी रवैया के खिलाफ पूरे प्रदेश में कांग्रेस का सभी ब्लॉकों में धरना आंदोलन किया जा रहा है। आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 02 के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में द्वारा हटरी चौक में धरना दिया गया।

 

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा है कि साय साय की सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। किसानों को टोकन नहीं मिल रहा है,1000 हजार से अधिक किसान रोज कलेक्टर के चक्कर लगा रहे है।

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों से पूरा धान खरीदा और भुगतान भी किया अब तो बारदाना नहीं मिल रहा। पूरे प्रदेश में किसान परेशान है। बी प्रमाणित किसानों का सरकार धान नहीं खरीद रही है। प्रदेश के 10000 किसान बीज वाले धान को बेचने के लिए परेशान है।

 

 

महापौर रामशरण यादव,पूर्व महापौर राजेश पांडे, महेश दुबे,नरेंद्र बोलर, शिवा मिश्रा,आशीष गोयल,शैलेन्द्र जयसवाल,बंटी गुप्ता,राहुल सिंह एवं महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा धितेश,पिंकी बत्रा,प्रियंका यादव समेत, कांग्रेस जनों ने सीधे तौर पर भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि यह सरकार किसानों का पूरा धान नहीं खरीद रही है पूरा पैसा भी नहीं दे रही है किसान परेशान है। बारदाना भी नहीं मिल रहा है इससे अच्छा तो कांग्रेस शासन काल में 5 साल तक किसान खुश थे। उनका पूरा धन भूपेश सरकार ने खरीदा और उन्हें सरकार की पूरी योजनाओं का लाभ मिला। धान खरीदी की जो घोषणा की पूरी राशि कांग्रेस शासन काल में किसानों को दी गई थी। लेकिन डबल इंजन की सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है।

  दुर्ग में खाकी दागदार: आरोपी को छोड़ने के लिए रिश्वत मांगने वाले 2 सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड, ऑडियो वायरल होने पर SSP का बड़ा एक्शन

 

 

धरना आंदोलन में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष विजय पांडे,महापौर रामशरण यादव, पूर्व महापौर राजेश पांडे, महेश दुबे ,नरेंद्र बोलर,महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा धितेश, पिंकी बत्रा ,पार्षद स्वर्णा शुक्ला,गुलनाज खान,पूर्व पार्षद ताज्जुमल हक ताज,पूर्व पार्षद जुगल गोयल, पार्षद प्रियंका यादव,रामदुलारे रजक, शेखर मुदलियार, शिव शंकर कश्यप,आदेश पांडे ,पूर्व पार्षद शैलेंद्र जायसवाल ,पूर्व एल्डरमैन बंटी गुप्ता,रिंकू छाबड़ा, काजू महाराज ,वैभव शुक्ला,लल्ला सोनी,राहुल सिंह,राजीव साव,चंद्रकांत केसरवानी,कमल गुप्ता,गौरव एरी,उमेश वर्मा,करम गोरख,विक्की आहूजा के अलावा काफी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।

 

 

सभा के बाद शहर अध्यक्ष विजय पांडे,ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला राजेश पांडे, महेश दुबे ने राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button