🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
रायपुर

कोयला घोटाला: जेल में बंद आरोपी सूर्यकांत ने ACB चीफ पर लगाए आरोप, कोर्ट में फैसला आज

रायपुर। सेंट्रल जेल की हवा खा रहे कोयला घोटाले के आरोपी सूर्यकांत तिवारी की ओर से एसीबी चीफ अमरेश मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाया गया है। उसकी सुनवाई विशेष कोर्ट में हो चुकी है। न्यायाधीश ने आज शुक्रवार को इस पर फैसला सुनाने की तारीख तय की है। सूर्यकांत ने अपने वकील फैजल रिजवी के जरिए कोर्ट में आवेदन देकर आरोप लगाया गया है कि एसीबी चीफ मिश्रा ने जेल अधीक्षक के चेंबर में बुलवाकर उसे धमकी दी है। उसने यह भी दावा किया है कि एसीबी प्रमुख ने उससे कहा था कि यह बयान दो कि कोल परिवहन में हुए भ्रष्टाचार का पैसा सौम्या के जरिए भूपेश बघेल के पास गया है, अन्यथा इसका परिणाम तुम्हारे पूरे परिवार को भुगतना पड़ेगा।

symbolic

पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम लेने का बना रहे दबाव
इससे पहले राजधानी रायपुर के विशेष कोर्ट में गुरुवार को केंद्रीय जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी के एक आवेदन पर सुनवाई हुई। इस पर फैसला शुक्रवार को सुनाया जाएगा। कोल लेवी मामले में जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी ने अपने अधिवक्ता फैजल रिजवी के माध्यम से कोर्ट में आवेदन देकर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के चीफ अमरेश मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूर्यकांत ने आवेदन में कहा था कि एसीबी चीफ पिछले तीन-चार महीने से लगातार जेल परिसर में आ रहे हैं। जिन कारोबारी और अफसरों पर घोटाले का आरोप लगा है, उन्हें बुलाकर पूछताछ करते हैं। भूपेश बघेल का नाम लेने का दबाव बनाते हैं। उनके डर से कारोबारी और अधिकारी शिकायत नहीं कर रहे हैं। कारोबारी तिवारी ने स्वयं और परिजनों को खतरा होने की शिकायत की थी।

  IAS Transfer ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, पाँच IAS अफसरों को मिला नया दायित्व, देखें पूरी लिस्ट..

सूर्यकांत से नहीं मिल पाए भूपेश बघेल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जेल में विधायक देवेन्द्र यादव और सूर्यकांत से मिलने के लिए पहुंचे थे। जेल से बाहर आने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आवेदन देने के बाद भी सूर्यकांत से मिलने नहीं दिया गया। विधायक देवेन्द्र यादव से मुलाकात हुई है।

हाईकोर्ट में चुनौती दूंगाः भूपेश बघेल
भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि रायपुर आईजी पुलिस और Anti Corruption Bureau चीफ अमरेश मिश्रा ने सूर्यकांत को धमकाने की कोशिश की है। मेरा नाम (भूपेश बघेल) नहीं लेने पर तबाह करने की धमकी दी गई है, जिसकी वजह से तिवारी से मिलने पहुंचा था। इस मामले को लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखूंगा। मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर घटनाक्रम की जानकारी दूंगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button