🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CM की फर्जी Facebook ID बनाने वाला गिरफ्तार, नाम खराब करने और पैसे वसूलने की फिराक में था,

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम एवं फोटो का दुरूपयोग कर फेसबुक में फर्जी आई.डी.बनाकर फ्रेंड्स ऐड कर छवि धुमिल करने तथा छल से रुपए कमाने के उद्देश्य से फर्जी आई.डी. का संचालन किया जा रहा था। सूचना पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध रेंज सायबर थाना रायपुर में 66(C)आई.टी.एक्ट, 336(3),340 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आईजी पुलिस अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया। प्राप्त निर्देशानुसार टीम के सदस्यों द्वारा उक्त फर्जी आई.डी. का तकनीकी विश्लेषण करते हुए अज्ञात आरोपी की पहचान करने में सफलता प्राप्त हुई तथा अज्ञात आरोपी को राजस्थान में लोकेट किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

टीम के सदस्यों द्वारा राजस्थान पहुंचकर कर आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी 32 साल का राकेश परिहार को पकड़ा गया। आरोपी ने 2022 में मुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़) एवं तत्कालीन छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की फेसबुक पर फर्जी ID बनाना बताया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त 1 नग मोबाईल फोन एवं सिम कार्ड जप्त किया गया है। पुलिस टीम द्वारा राजस्थान के जिस क्षेत्र में रेड कार्यवाही की गई है, उस क्षेत्र के कुछ लोग विशिष्ठ/महत्वपूर्ण व्यक्तियों के फोटो एवं नाम का दुरूपयोग कर फेसबुक में फर्जी ID बनाकर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button