🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

मुंगेली प्लांट हादसा… साइलो गिरने का 20 दिन पहले लगाया, हड़बड़ी में प्रोडक्शन चालू, स्ट्रक्चर कमजोर था; ओवरलोड के कारण गिरा

मुंगेली प्लांट हादसे के 24 घंटे बाद भी अब तक मौतों का सही आंकड़ा नहीं मिल पाया है। अभी भी साइलो के नीचे चार-पांच लोगों के दबे होने की आशंका है। इस बीच अब साइलो गिरने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। नीचे वाहनों और कर्मचारियों की मौजूदगी के बीच चंद सेकेंड में पूरा स्ट्रक्चर ढह जाता है। बता दें हादसे वाली जगह से अब तक मलबा नहीं हटाया जा सका है। एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

उधर, दूसरी तरफ जिसकी मौत हुई है, उसके परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया था। कंपनी की ओर से 1 लाख की तत्काल मदद दी गई, जिसके बाद शव ले जाया गया। दैनिक भास्कर की टीम भी लगातार ग्राउंड जीरो पर मौजूद है। साल भर पहले शुरू हुए प्लांट में प्रबंधन ने प्रोडक्शन चालू करने में हड़बड़ी की। बिना ट्रायल 20 दिन पहले ही साइलो को इंस्टॉल किया गया।

 

खराबी आने के बाद भी इस पर गंभीरता नहीं दिखाई गई। ओवरलोड के कारण साइलो का स्ट्रक्चर हिलने लगा था जिसे गुरुवार दोपहर क्रेन से व्यवस्थित किया जा रहा था तभी हादसा हो गया। जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई है।

  गोंडवाना मरीन फॉसिल्स पार्क का लोकार्पण समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न

 

 

गुरुवार को मैकेनिकल विभाग के कर्मचारी और मजदूर साइलो के कमजोर स्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम कर रहे थे। इसके लिए वहां क्रेन भी खड़ा किया गया था। जिसकी मदद से हील रहे स्ट्रक्चर को पकड़ कर रखा गया था। उसी समय दोपहर को साइलो गिर गया। जिसमें सुपरवाइजर, फीडर सहित अन्य मजदूर दब गए।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button