🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG:– मेला घूमकर लौट रही आदिवासी महिला के साथ दस लोगों ने किया गैंगरेप,

पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

CG:– 27 वर्षीया आदिवासी महिला से 10 आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही बाकी की तलाश जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Raigarh रायगढ़। मेला घूम कर लौट रही महिला के साथ 10 दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।वही आरोपियों में एक महिला का परिचित युवक भी है। घटना के बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। अब तक इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

27 वर्षीय आदिवासी महिला पूसा ब्लॉक में रहती है।।पिछले कुछ सालों से पति से विवाद के चलते वह पति से अलग रह रही है। रक्षाबंधन के दिन महिला अपने एक मित्र के साथ मीना बाजार देखने गई थी। वापसी के दौरान एनटीपीसी लारा के पास महिला के मित्र के कुछ और परिचित युवक आ गए। उन्होंने महिला को पकड़ कर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

पहले महिला के मित्र ने ही रेप किया फिर उसके परिचितों ने भी दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी वहां से भाग निकले। पीडित महिला किसी तरह पुसौर थाने पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। घटना की जानकारी लगते ही एसपी दिव्यांग पटेल भी थाने पहुंच गए और पूरे मामले को खुद ही सुपरविजन करने लगे।

  Bilaspur Crime News:– 2 दिनों से लापता पूर्व उपसरपंच की जंगल में खून से सनी लाश बरामद, शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

पुलिस ने मामले में तत्काल छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं। वही फरार आरोपियों की तलाश खुज बिन पुलिस कर रही है । कुछ संदिग्धो से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले के खुलासे की बात कही है देखना होगा कि पुलिस अन्य आरोपियों को कब तक पकड़ पाती है ।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button