🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

CG पुलिस-नक्सली मुठभेड़: 01 संदिग्ध माओवादी ढेर, हथियार सहित बड़ी मात्रा मे नक्सली सामाग्री बरामद

सुकमा। जिले में सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध माओवादी को मार गिराया है। यह मुठभेड़ चिंतागुफा थाना इलाके के तुमालपाड़ के जंगल-पहाड़ी में हुई है। पुलिस को देख नक्सलियों ने गोलीबारी शुरु कर दी जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक माओवादी को मार गिराया है।

पुलिस के मुताबिक इस मुठभेड़ में 01 नक्सली का शव और उसके पास से 01 हथियार सहित भारी मात्रा में नक्सली सामाग्री बरामद होने की खबर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

फिलहाल मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की शिनाख्तगी की जा रही है। इस नक्सल विरोधी अभियान को जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाईटर की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है।

इस मुठभेड़ के बाद मौके से नक्सलियों के भागने की आशंका के मद्देनजर इलाके मे सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया है कि सुरक्षा बलों के वापस लौटने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button