🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG:– पत्रकार मुकेश चंद्राकार का हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकार गिरफ्तार, हैदराबाद से देर रात पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG:– पत्रकार मुकेश चंद्राकार की हत्याकांड का मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकार को एसआईटी टीम ने देर रात हैदराबाद से हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ की कार्यवाही जारी है।

Bijapur बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकार की हत्याकांड का मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देर रात हैदराबाद से सुरेश चंद्राकार को एसआईटी ने हिरासत में लिया है। सुरेश चंद्राकार से पूछताछ की कार्यवाही की जा रही है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बता दे कि बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकार 1 जनवरी से गायब थे। उनके घर वालों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकार के बैडमिंटन कोर्ट के सेफ्टीक टैंक से मुकेश चंद्राकार की लाश बरामद की थी। ठेकेदार सुरेश चंद्राकार द्वारा बनाए गए सड़क निर्माण में धांधली की खबर चलाने पर पत्रकार मुकेश चंद्राकार की हत्या सुरेश चंद्राकार ने अपने भाई और सुपरवाइजर से करवा दी थी। इसके बाद वह फरार हो गया।

हत्याकांड के बाद पूरे प्रदेश में उबाल आ गया। प्रदेश भर में पत्रकारों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस टीम ने सुरेश चंद्राकार के भाई रितेश चंद्राकार समेत तीन आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद फरार सुरेश चंद्राकार को भी देर रात हैदराबाद से हिरासत में लिया गया। बता दे कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा ने आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था।

  कोरबा में एसईसीएल कर्मी ने की आत्महत्या

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button