🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

CG News:– स्कूल में नशेड़ी शिक्षक का वीडियो वायरल, बच्चों और शिक्षिकाओं के सामने शर्ट उतारकर बैठा, देखें video …

Bilaspur News:– बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम सोन स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षक विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वह नशे की हालत में क्लासरूम में बैठे दिखाई दे रहे हैं और बच्चों महिला शिक्षकों के सामने अपनी शर्ट उतारकर कुर्सी पर बैठ गए।

Video

स्थानीय लोगों और स्कूल के कर्मचारियों ने बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं है। शिक्षक अक्सर शराब पीकर स्कूल आते हैं और बच्चों व सहकर्मियों के साथ गाली-गलौज या मारपीट करते हैं। 14 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे भी यही स्थिति रही। शिक्षक ने पहले अन्य शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार किया और फिर बच्चों और महिला शिक्षकों के सामने अपनी शर्ट उतारकर कुर्सी पर बैठ गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षक इतनी नशे में थे कि बोलने में दिक्कत हो रही थी और उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी।

शिक्षा विभाग ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि वीडियो की सच्चाई की जांच की जा रही है और दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button