🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

स्टॉक मार्केट रुकेगा नहीं, भारत झुकेगा नहीं!

भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स ने हाल ही में 80 हजार का आँकड़ा छू कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यह शेयर बाजार के इतिहास में सेंसेक्स की सबसे तेज 10,000 अंकों की रैली थी। पिछले कुछ वर्षों में शेयर मार्केट निवेश के लिए देश का पसंदीदा विकल्प बन रहा है और विशेषकर युवाओं का भरोसा भी मार्केट पर बढ़ा है।

कारण है लगातार आगे बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था और भारतीय कंपनियों पर छोटे-बड़े हर तरह के निवेशकों का भरोसा। पर लगातार प्रगति की नई ऊँचाइयों को छूता भारत और भारतीय शेयर बाज़ार की तरक़्क़ी बहुत से लोगों से देखी नहीं जा रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसीलिए निवेशकों का पैसा डुबा कर अपनी जेब गरम करने वाले शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग और उसके मुखिया नेट एंडरसन ने ‘जार्ज सोरोस एंड कंपनी’ के इशारे पर भारतीय बाज़ार के ख़िलाफ़ एक बार फिर साज़िश रची है।

SEBI की मुखिया पर निराधार आरोप लगाकर वह एक बार फिर से शॉर्ट सेलिंग के माध्यम से करोड़ों रुपये कमाने की फ़िराक़ में है। अदानी समूह और SEBI चीफ दोनों ने अपना पक्ष रख दिया है, वित्तीय विशेषज्ञ भी अपनी राय स्पष्ट रूप से रखते हुए रिपोर्ट को ख़ारिज कर चुके हैं।

  पेंड्रा से पैदल चलकर संकल्प यात्रा में निकले रमेश पाटकर ,मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

आज हम आप सभी से एक गंभीर निवेदन करने आये हैं, भारतीय बाज़ार और निवेशकों की बर्बादी की राह देखने वाले हिंडनबर्ग और उनके मालिक अपनी पोज़ीशंस लेकर बैठे हुए हैं और सोमवार को मार्केट गिरने का इंतज़ार कर रहे हैं, ताकि वह हमें लूट कर खरबों रुपए कमा सकें।

हम आप सभी से यह अनुरोध करते हैं कि सोमवार को जब बाज़ार खुले तो भारत के दुश्मनों को मुँहतोड़ जवाब देना है। जो ‘भारत की बर्बादी’ में अपना फ़ायदा देखते हैं उनके मंसूबों पर पानी फेर कर उन्हें भारत की ताक़त दिखाना है।

इसलिए शपथ लीजिए कि आप कल कोई भी स्टॉक बेचेंगे नहीं और इस अति महत्वपूर्ण मैसेज 10 भारतीयों को फॉरवर्ड ज़रूर कीजिए।

भारतीय शेयर बाज़ार इन शॉर्ट सेलर्स के आगे झुकेगा नहीं!

#BharatJhukegaN

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button