🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG news:– कांग्रेस नेता तैय्यब गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अग्रिम जमानत लेकर थाना पहुंचे तैय्यब की ऐसे हुई गिरफ्तारी

Bilaspur news:– कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के दो मामले दर्ज थे। पर दोनों में सर्वोच्च न्यायालय से उसे राहत मिल गई थी। एक तीसरे मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है।

Bilaspur बिलासपुर। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी इस मामले में नहीं हुई है। उसे एक्ट्रोसिटी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सकरी थाना क्षेत्र में सिद्धांत नागवंशी नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में कांग्रेस नेता अकबर खान,तैयब हुसैन, दीपेश चौकसे, मीनाक्षी बंजारे, फैजान खान के ऊपर अपराध दर्ज करने के निर्देश हाईकोर्ट ने दिए थे। इसके बाद सभी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 306 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। इसके अलावा राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह में कांग्रेस के ही नेता रज्जब अली ने आत्महत्या कर ली थी। जिस मामले में भाजपा की सरकार आने के बाद अकबर, तैय्यब के ऊपर आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज किया गया था। उक्त दोनों मामलों में अकबर खान को जमानत मिल गई है। पर तैय्यब हुसैन फरार था।

तैय्यब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। पर तैय्यब हाथ नहीं आ रहा था। पुलिस अधीक्षक ने तैय्यब की गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया था। इस बीच तैय्यब ने सुप्रीम कोर्ट से सकरी थाना क्षेत्र के सिद्धांत नागवंशी आत्महत्या के मामले में अग्रिम जमानत ले ली। इसके बाद सरकंडा थाना क्षेत्र के रज्जब अली के आत्महत्या के मामले में भी तैय्यब को अंतरिम जमानत मिल गई।

  रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए पटवारी और बाबू, एसीबी ने दोनों को किया गिरफ्तार

अंतरिम जमानत की शर्तों में शामिल था कि अगली सुनवाई होने से पहले तैय्यब को थाने में जाकर विवेचना अधिकारी के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी और विवेचना में सहयोग देना होगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक तैय्यब आज सरकंडा थाना में उपस्थित हुआ। जहां विवेचना अधिकारी ने उससे जरूरी पूछताछ की। फिर पूछताछ के बाद सिविल लाइन थाने की पुलिस ने आकर तैय्यब को गिरफ्तार कर लिया।

सिविल लाइन में दर्ज है एक्ट्रोसिटी:–

आत्महत्या के लिए उकसाने के दो मामले दर्ज होने के बाद तैय्यब फरार चल रहा था। इसी बीच सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लगभग 3 वर्ष पहले जमीन कब्जा करने के एक मामले में धमकी और जातिगत गालियां देने पर प्रार्थिया संध्या बंजारे की शिकायत पर पुलिस ने तैय्यब पर एक्ट्रोसिटी का अपराध दर्ज किया था। इस मामले में तैय्यब को अग्रिम जमानत नहीं मिल पाई थी। इसी के आधार पर पुलिस ने तैय्यब को गिरफ्तार कर लिया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button