CG News: पुलिस पर आरोप या खुद की सफाई? ईनामी सटोरिया के खेल पर SSP का जवाब – आरोपी है आदतन जुआरी और सट्टा खाईवाल ?

CG News: – पुलिस पर आरोप या खुद की सफाई? एसएसपी भोजराम पटेल ने साफ किया कि पुलिस पर लगाए गए आरोप बिल्कुल निराधार हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी योगेंद्र शर्मा उर्फ भर्रा उर्फ लाला महराज पर जुआ और सट्टा सहित कई मामले दर्ज हैं। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की जानकारी पुलिस को देनी थी, लेकिन आरोपी ने नियमानुसार इसे थाने तक नहीं पहुंचाया।

Mungeli News: –मुंगेली जिले में सक्रिय खाईवाल पर कार्रवाई करते हुए करीब तीन महीने पहले उसके अवैध कब्जे वाले मकान को प्रशासन के निर्देश पर ढहा दिया गया था। इसके बाद आरोपी न्यायालय की शरण में गया। लोअर कोर्ट और हाई कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने जांच में सहयोग करने के निर्देश के साथ उसे जमानत दे दी। अब पुलिस उसके घर पूछताछ के लिए पहुंची थी। जमानत आदेश देखने के बाद पुलिस पूछताछ कर लौट गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसएसपी भोजराम पटेल बोले

एसएसपी भोजराम पटेल ने कहा कि आरोपी के पुलिस पर लगाए आरोप निराधार हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी कई महीने से फरार था और उस पर पुलिस ने ईनाम घोषित किया था। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस उसके घर गई। आरोपी के बेटे ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस पूछताछ के बाद लौट गई।

  Korba News:– MJM अस्पताल में कल निःशुल्क ओपीडी सेवाएं, स्वर्गीय मीना जैन की चतुर्थ पुण्यतिथि पर मानव सेवा का संकल्प

आरोपी है आदतन बदमाश, कई मामले हैं दर्ज

एसएसपी भोजराम पटेल ने बताया कि आरोपी योगेंद्र शर्मा उर्फ भर्रा उर्फ लाला महराज आदतन बदमाश है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुराने अपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए न्यायालय ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। बाद में उसे सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली। जमानत आदेश देखने के बाद पुलिस ने पूछताछ की और आरोपी को अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी।

क्षेत्र के युवाओं को सट्टे के कारोबार से जोड़ रहा था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी खुद सट्टा खाईवाल है। वह आसपास के गांव के युवाओं को लालच देकर सट्टे के कारोबार में जोड़ता और उन्हें अपराध की ओर प्रेरित करता रहा। लगातार शिकंजा कसते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आरोपी अपने गांव लौटा।

SSP का संदेशकानून सबके लिए बराबर

एसएसपी भोजराम पटेल ने साफ किया कि पुलिस का मकसद केवल कानून का पालन कराना है। आरोपी चाहे कोई भी हो, अगर कानून तोड़ेगा तो कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को अपराध से दूर रखना प्राथमिकता है।

Live Cricket Info