✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG News:– मकान गिरने से मलबे में दब कर पति-पत्नी की मौत, 8 साल का बच्चा निकाला गया

GPM News:–  मकान गिरने से मलबे में दबाकर पति-पत्नी की मौत हो गई।  वही 8 साल का बच्चा सुरक्षित है। बारिश के चलते गिरे कच्चे मकान के मलबे में तीनों रात भर दबे रहे।

GPM जीपीएम।  गौरेला–पेंड्रा –मरवाही जिले में   कच्चा मकान गिरने से पति-पत्नी की मलबे में दबकर मौत हो गई  8 साल के बच्चे को सुरक्षित निकाला गया। बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35



   पेंड्रा थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में यह घटना घटी।  पिछले दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के चलते यहां जनजीवन प्रभावित हुआ है। गांव में देर रात एक कच्चा मकान  ढह गया। जिसके मलबे में पति दिनेश सिंह, पत्नी शारदा सिंह और उनका 8 साल का बच्चा प्रिंस दब गया। देर रात होने के चलते गांव वालों को इसकी भनक नहीं लगी। रात 10  बजे से लेकर सुबह 6 तक तीनों मलबे में दबे रहे। आज सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी लगी तो उन्होंने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला।

बाहर निकालने पर पता चला कि पति दिनेश सिंह और पत्नी शारदा सिंह की मौके पर मौत हो गई है।  जबकि 8 साल के बेटे प्रिंस की हालत सामान्य है। गांव में हुई घटना की जानकारी लगने पर पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। साथ ही बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी  स्थिति सामान्य बनी हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button