🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़

CG – ब्रेकिंग : पति ने की पत्नी की हत्या,इस वजह से गला रेतकर दी दर्दनाक मौत, तीन महीने पहले हुए शादी का खौफनाक अंत, टीआई सहित पुलिस टीम मौके पर…

धमतरी 10 जून 2025 धमतरी से हत्या की दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि यहां चरित्र शंका के शक में पति ने पत्नी की हंसिया की गला रेतकर हत्या कर दी इस वारदात से नगर में सनसनी है।

जानकारी के मुताबिक पुरा मामला नगरी थाना क्षेत्र के नगरी वार्ड क्रमांक 15 कोटपारा की है,जहां आज सुबह 11 बजे करीब आरोपी पति धनेश्वर पटेल उम्र 26 वर्ष ने घर के कमरे में अपने पत्नी मिनाक्षी पटेल की हंसिया से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया,बताया जा रहा है कि आरोपी के माता,पिता भी घटना के वक्त कहीं बाहर गए थे उसी दौरान पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर मामले की जांच शुरु कर दिया है,बताया तीन माह पूर्व आरोपी और मृतक की शादी हुई हुई वहीं शादी के कुछ ही महीने बाद आरोपी ने अपने पत्नी को मौत के घाट उतार कर हत्या जैसे खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया, जिससे हर कोई सकते में है।

  ऑनलाइन सट्टेबाज गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी जब्त

मामले में नगरी थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि नगरी वार्ड क्रमांक 15 कोटपारा में पति ने अपने की हत्या कर दी,बताया जा रहा है कि अपने पत्नी अपने पत्नी की चरित्र पर शंका करता था और किसी के साथ कहीं जाने पर विवाद करता था,और फिर विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button