छत्तीसगढ़

CG Big BREAKING:बीजापुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, 5 नक्सली ढेर

बीजापुर। जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त अभियान शुरू किया है। तेलंगाना की सीमा से लगे उसूर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में यह ऑपरेशन पिछले 30 घंटे से जारी है। इस ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन आने वाले तीन दिनों तक अनवरत जारी रहेगा। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान नक्सलियों द्वारा बड़े स्तर पर लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) को देखते हुए सुरक्षा बल बेहद सतर्कता से आगे बढ़ रहे हैं। अब तक 100 से अधिक आईईडी मिलने की बात सामने आई है, जिन्हें जवानों को निशाना बनाने के मकसद से बिछाया गया था। फिलहाल इलाके में बारूदी सुरंगों को हटाने का काम जारी है। ऑपरेशन का सेंटर पॉइंट करेगुट्टा पहाड़ है। यह तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित है। खुफिया जानकारी के अनुसार, इस इलाके में माओवादियों के कई शीर्ष कमांडर और कैडर मौजूद हैं। सुरक्षा बलों ने ड्रोन और सैटेलाइट के जरिए इलाके पर लगातार निगरानी रखी हुई है। इस अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF), कोबरा बटालियन और तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स शामिल हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र से भी सी-60 कमांडो इस ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं।

  डुंडेरा की जीविका का खामोशी में बीत रहा था बचपन, एम्स रायपुर में सफल कॉक्लियर इम्प्लांट के बाद अब सुनाई देंगी दुनिया की आवाजें
Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button