🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

जिला मुख्यालय में धर्म परिवर्तन का मामला, हिंदू संगठन की शिकायत पर पांच हिरासत में



बलरामपुररामानुजगंज। बलरामपुर जिला मुख्यालय में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। हिंदू संगठन ने मामले को लेकर जमकर हंगामा मचाया सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।



बलरामपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक तीन में धर्म परिवर्तन के कार्यक्रम चलने की सूचना हिंदू संगठनों को मिली थी। सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर जमकर बवाल मचाया। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वार्ड क्रमांक 3 के मकान में धर्म परिवर्तन की शिकायत मिली थी। घर में तलाशी लेने पर ईसा मसीह की छोटी मूर्ति और मोमबत्ती मिली। साथ ही दूसरी तरफ दीवार में हिंदू देवी देवताओं की तस्वीर लगी थी। आरोप है कि यहां रहने वाले पति पत्नी लोगों को बरगला कर हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में कनवर्ट करवा रहे थे। हिंदू संगठन की लिखी शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  Swift police action reunites missing 4-year-old with family in Janjgir-Champa



बता दे कि पिछले दिनों रायगढ़ में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था। जिसमें एक घर में चल रहे धर्म परिवर्तन स्थल में पहुंचे बजरंगदल के कार्यकर्ताओं की मारपीट पुलिस की मौजूदगी में धर्म परिवर्तन करवाने वालो से हुई थी। पुलिस ने मौके से प्रोजेक्टर,कंप्यूटर, डीवीआर बाइबिल जब्त किया था। मामले में दर्जन भर लोगों पर नामजद अपराध भी दर्ज किया गया था। इसके अलावा बिलासपुर जिले में व कोंडागांव जिले में हिंदू धर्म को ठेस पहुंचाने का भाषण देने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही करते हुए निलंबित किया गया था।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button