🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

माओवादियों का बड़ा हमला: एंटी लैंड माइन व्हीकल ब्लास्ट कर उड़ाया, ड्राइवर समेत 9 जवान शहीद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बीजापुर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में एक बड़ा नक्सली हमला हुआ है। माओवादियों ने कुटरू मार्ग के बेदरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए एक IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट किया। इस घटना में 8 जवान और एक ड्राइवर मारा गया है। जबकि कुछ अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं।

यह हमला तब हुआ जब सुरक्षा बलों का दल एक गश्ती अभियान पर था। जवानों से भरी गाड़ी को नक्सलियों ने पहले से तैयार किए गए IED के जरिए उड़ाया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 8 जवान शहीद हो गए और वाहन चालक की मौत हो गई। आसपास के इलाके में तुरंत अलर्ट जारी किया गया और घायल जवानों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

घटना बीजापुर जिले के कुटरू मार्ग पर बेदरे क्षेत्र में हुई, जो पहले से ही नक्सली गतिविधियों के लिए कुख्यात है। यह इलाका घने जंगलों और दुर्गम रास्तों से भरा हुआ है, जो नक्सलियों को छिपने और हमला करने में मदद करता है।

घटना के बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। घायल जवानों को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

माओवादियों का बड़ा हमला: पुलिस वाहन को ब्लास्ट कर उड़ाया, ड्राइवर समेत 9 जवान शहीद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  होली इवेंट में बवालः दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, तीन घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बीजापुर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में एक बड़ा नक्सली हमला हुआ है। माओवादियों ने कुटरू मार्ग के बेदरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए एक IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट किया। इस घटना में 8 जवान और एक ड्राइवर मारा गया है। जबकि कुछ अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं।

यह हमला तब हुआ जब सुरक्षा बलों का दल एक गश्ती अभियान पर था। जवानों से भरी गाड़ी को नक्सलियों ने पहले से तैयार किए गए IED के जरिए उड़ाया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 8 जवान शहीद हो गए और वाहन चालक की मौत हो गई। आसपास के इलाके में तुरंत अलर्ट जारी किया गया और घायल जवानों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

घटना बीजापुर जिले के कुटरू मार्ग पर बेदरे क्षेत्र में हुई, जो पहले से ही नक्सली गतिविधियों के लिए कुख्यात है। यह इलाका घने जंगलों और दुर्गम रास्तों से भरा हुआ है, जो नक्सलियों को छिपने और हमला करने में मदद करता है।

घटना के बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। घायल जवानों को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button