छत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

Bilaspur Road Accident, News:– ब्रेकडाउन ट्रेलर से टकराई यात्री बस, 12 यात्री घायल, 5 की हालत गंभीर

Bilaspur News:– बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दर्री पारा बाईपास के पास सड़क किनारे ब्रेकडाउन की स्थिति में खड़े ट्रेलर से पीछे से आ रही यात्री बस जा टकराई, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा–तफरी मच गई।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

Bilaspur बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्री पारा बाईपास पर तड़के हुए इस हादसे में कुल 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना को लेकर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि दर्री पारा बाईपास के पास ब्रेकडाउन की स्थिति में खड़े ट्रेलर क्रमांक CG 12 AW 3236 को पीछे से आ रही यात्री बस क्रमांक CG 06 GY 8153 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री घायल हो गए।

दुर्घटना में घायल यात्रियों की पहचान इस प्रकार की गई है—

सुरेंद्र विश्वकर्मा (परिचालक), मंजय कुमार, राजेश्वर राम, दीपक कुमार, सनोज यादव, कमालुद्दीन अंसारी (चालक), राकेश कुमार सिंह, कु. सलोनी सिंह, सुनीता सिंह, शाहजहां खातून, चिंता कुमारी और अशरफी सिंह।

  CG NEWS:शहीद हुए बीएसएफ जवान हरीश कुमार मंडावी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

पुलिस के अनुसार गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र विश्वकर्मा, मंजय कुमार, कमालुद्दीन अंसारी, राकेश कुमार सिंह और कु. सलोनी सिंह को बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस द्वारा बाद में सामान्य करा दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button