छत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहर

Bilaspur News:– अब नशे के सौदागरों की खैर नहीं! सीएसपी के नेतृत्व में बनी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, तस्करों की संपत्ति होगी जब्त

Bilaspur News:– बिलासपुर सीएसपी निमितेश सिंह की निगरानी में गठित विशेष एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को बड़े तस्करों, सप्लायरों और नशे के नेटवर्क पर एंडटूएंड कार्रवाई का जिम्मा दिया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर बनी यह टीम एनडीपीएस एक्ट के तहत संपत्ति जांच और कुर्की की कार्रवाई भी करेगी; अब तक 19 से अधिक आरोपियों की 8 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

Bilaspur बिलासपुर। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया है। यह नई टीम सीएसपी निमितेश सिंह की निगरानी में काम करेगी। टीम की कमान निरीक्षक अनिल अग्रवाल को सौंपी गई है। वहीं एसएसपी रजनेश सिंह ने हेड कांस्टेबल सहित कुल 9 आरक्षकों को इस विशेष दस्ते में शामिल किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गठित टास्क फोर्स को गांजा, नशीली दवाओं और अन्य मादक पदार्थों के बड़े नेटवर्क की जानकारी एकत्र करने और ठोस कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामलों में यह टीम एंडटूएंड कार्रवाई करेगी। बड़े तस्करों, सप्लायरों और स्थानीय स्तर पर नशे की खेप खपाने वाले तत्वों की आय के स्रोतों की भी टीम स्वयं जांच करेगी। इसके लिए नारकोटिक्स एक्ट के अंतर्गत आवश्यक अधिकार प्रदान किए गए हैं।

  पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता...

गौरतलब है कि एसएसपी रजनेश सिंह के बिलासपुर जिले की कमान संभालने के बाद से नशे के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। नशीली दवा के किंगपिन सुच्चा सिंह के खिलाफ अभियान हो या ट्रेनों के जरिए गांजा सप्लाई करने वाले जीआरपी जवानों पर कार्रवाईपुलिस ने कई बड़े नेटवर्क पर चोट की है। छत्तीसगढ़ में एनडीपीएस मामलों में संपत्ति कुर्की के प्रकरणों में बिलासपुर फिलहाल पहले स्थान पर है। अब तक 19 से अधिक आरोपियों की 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

टीम में इन्हें किया गया शामिल:–

एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार गठित टीम में टीआई अनिल अग्रवाल, एसआई कमलेश बंजारे, हेड कांस्टेबल देवमुन सिंह पुहूप, आतिश पारिक, आरक्षक अविनाश कश्यप, अभिजीत डाहिरे, प्रेमलाल सूर्यवंशी, रविशंकर यादव और निखिल राव जाधव को शामिल किया गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button