🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

जिला पंचायत सदस्य चुनाव की अधिसूचना जारी

पहले दिन ख़रीदे गए 41 नामांकन पत्र

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अम्बिकापुर । जिला पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ( पंचायत) विलास भोसकर ने छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 28 के तहत अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन से लेकर मतगणना और परिणाम घोषित करने की तिथियां तय कर दी गई हैं। जिसके तहत आज नाम निर्देशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिला कलेक्टरेट के जनसूचना अधिकारी कक्ष में जिला पंचायत सदस्य हेतु रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) विनय कुमार अग्रवाल द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाम निर्देशन के पहले दिन जिला 41 नामांकन पत्र क्रय किए गए तथा आज दिनांक में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है।

 

बता दें नामांकन प्रक्रिया 3 फरवरी 2025 को अपराह्न 3 बजे जनसूचना अधिकारी कक्ष में पूरी होगी, जबकि नामांकन की संवीक्षा इसी कक्ष में 4 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगी। अभ्यर्थी 6 फरवरी को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण का मतदान 17 फरवरी, द्वितीय चरण का मतदान 20 फरवरी तथा तृतीय चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा। मतगणना मतदान के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर की जाएगी। प्रथम चरण का परिणाम 20 फरवरी, द्वितीय चरण का परिणाम 23 फरवरी, तृतीय चरण का परिणाम 25 फरवरी को जिला मुख्यालय में ही घोषित किया जाएगा।

  राज्योत्सव में कृषि मंत्री राम विचार नेताम का संवेदनशील पहल — सरगुजा में 6 दिव्यांगजनों को मिला सहायक उपकरण व आर्थिक सहायता

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button