🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली गिरने से बस्तर बटालियन का जवान शहीद, एरिया डॉमिनेशन में निकली थी फोर्स

आसमानी आफत ने छीना प्रहरी, अकाशीय बिजली गिरने से बस्तर बटालियन का जवान शहीद, बीजापुर में शोक की लहर

बीजापुर। जिले में अचानक हुई बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक जवान की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक एरिया डॉमिनेशन पर निकले केरिपु बस्तर बटालियन का जवान शहीद हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आज सुबह केरिपु 85वी वाहिनी का बल कांवड़ गांव कैम्प से एरिया डॉमिनेशन पर निकला था। एरिया डॉमिनेशन के दौरान अचानक हुए तेज बारिश से साथ आकाशीय बिजली के चपेट में आने से केरिपु बस्तर बटालियन में पदस्थ 23 साल का जवान कमलेश हेमला बेहोश हो गया।

घायल जवान को इलाज के लिए बीजापुर लाते समय उनकी मौत हो गई। शहीद जवान बीजापुर थाना इलाके के ग्राम संतोषपुर का निवासी था। और वर्तमान में 85 वी वाहिनी केरिपु कैंप कांवड़गांव में पदस्थ था।

बीजापुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button