नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपी ने निगला बोतल का ढक्कन गंभीर हालात मे सिम्स दाखिल

आरोपी हार्दिक खान शादीशुदा है नाबालिक लड़की को अपने साथ एक महीने से रखा हुआ था

बिलासपुर  सिरगिट्टी पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में अपराध दर्ज किया है.और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी हार्दिक खान को एफआईआर के तत्काल बाद गिरफ्तार किया. क्षेत्र की रहने वाले नाबालिक के परिजन थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराए की,वही रहने वाला हार्दिक खान ने उनकी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है मामले मे पुलिस ने दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट का मामला दर्ज किया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस की कार्रवाई से डरे साहमे आरोपी ने पानी बोतल का ढक्कन निगल लिया जैसे ही थाने में उसकी तबीयत खराब हुई पुलिस ने आनन फानन मे उसे जिला अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख सिम्स रिफर कर दिया घटना की सूचना पाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल भी अस्पताल पहुंचे और आरोपी की हाल खबर ली आरोपी हार्दिक खान का उपचार सिम्स में चल रहा है आरोपी के परिजन भी अस्पताल पहुचे है शादीशुदा है आरोपी 1 महीने से नाबालिक को रखा था अपने साथ बताया जा रहा है की आरोपी हार्दिक खान शादीशुदा है लेकिन वह इसके अलावा एक नाबालिक लड़की को भी अपने साथ एक महीने से रखा हुआ था परिजनों को रिपोर्ट पर सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है.

Live Cricket Info