अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़हादसा

नुनेरा में मुर्गी चोरी के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी फरार

कोरबा, 14 अक्टूबर। जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नुनेरा में मुर्गी चोरी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना बीती रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

जानकारी के अनुसार, नुनेरा निवासी खुशहाल पोरते का मुर्गी चोरी को लेकर नारायण कंवर के साथ विवाद हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान आवेश में आकर नारायण कंवर ने पास में रखी ईंट से खुशहाल पोरते पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने के कारण खुशहाल पोरते की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हडकंप मच गया।
वारदात की जानकारी मिलने के बाद सुबह आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पाली पुलिस थाना प्रभारी मनोज कश्यप के साथ विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई की और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। हत्या के बाद आरोपी के फरार होने से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  C.G.news:– फौती– नामांतरण के लिए 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगने वाले पटवारी को किया गया निलंबित

कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुर्गी चोरी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान नारायण कंवर द्वारा खुशहाल पोरते पर ईंट से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button