🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferबड़ी ख़बररायपुर

देह व्यापार का पर्दाफाश, महिला दलाल गिरफ्तार काम दिलाने का झांसा देकर बुलाकर देह व्यापार

रायपुर। पुरानी बस्ती क्षेत्र के इटालिया हाउस भाठागांव में किराए के मकान में संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़ कर एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया है। यहां पर महिलाओं को काम दिलाने का झांसा देकर बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। पीड़ित महिलाओं को सरगुजा, रायगढ़ और जांजगीर से बुलाया गया था। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि इटालिया हाउस में कुछ लोग देह व्यापार में संलिप्त हैं। इस पर नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मुखबिर की सूचना के आधार पर पांईटर के माध्यम से दबिश दी गई। पांईटर को 15 सौ रुपये देकर ग्राहक बनाकर भेजा गया और इशारा मिलते ही मकान में रेड की गई।

रेड के दौरान मौके से आरोपिया रूषा खरे पति धनउ खरे (38), निवासी अंबेडकर नगर पेंड्रावन, थाना सरसीवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को गिरफ्तार किया गया। साथ ही अन्य तीन महिलाएं भी मिलीं, जिनमें धनेश्वरी मरकाम सरगुजा, बिंदिया सिदार जांजगीर-चांपा और सीताबाई बरेठ रायगढ़ शामिल हैं। महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि उन्हें काम और अधिक पैसा दिलाने के नाम पर रायपुर लाकर जबरन देह व्यापार में धकेला गया।

मौके से आरोपिया के कब्जे से पांईटर द्वारा दिए गए 15 सौ रुपये  जब्त किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपिया किराए के मकान में यह अनैतिक कार्य संचालित कर रही थी।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन, निरीक्षक योगेश कश्यप, उपनिरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी, महिला प्रधान आरक्षक योगिता मिश्रा, महिला आरक्षक कावेरी चक्रवर्ती, आरक्षक नरेश क्षत्रिय, भुनेश्वर ठाकुर, अनिल चंद्राकर, सुनील शुक्ला, जितेंद्र साहू और कमलेश मांडवी की प्रमुख भूमिका रही।

Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button