🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

Accident News:तेज रफ्तार कार ने आटो मारी टक्कर,9 सफाई कर्मी हुए घायल, चार की हालत गंभीर…

दुर्ग ,11अप्रैल 2025 : दुर्ग में सुबह सुबह एक सड़क हादसे में आटो में सवार होकर सफाई का काम करने जा रही 8 सफाई कर्मी महिलाएं और आटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। वहां 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुर्घटना शुक्रवार 11 अप्रैल सुबह 6 बजे की है। चंदखुरी और कोल्हियापुरी क्षेत्र से निगम के कई सफाई कर्मी हर दिन सुबह ड्यूटी पर आते हैं। वो लोग एक आटो में आए। सुबह 6 बजे आटो ने एक सफाई कर्मी को दुर्ग विशाल मेगामार्ट के सामने उतारा। इसके बाद उसने आटो को सड़क किनारे खड़ा कर एक महिला का इंतजार करने लगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी दौरान जेल चौक से उल्टी तरफ से एक किया एसयूवी कार CG 07 CV 1947 तेज रफ्तार में आई और आटो को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आटो के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार के सामने का बोनट पूरा क्षतिग्रस्त हो गया और एयर बैग तक खुल गए। कार में सवार चालक और अन्य तो सुरक्षित बच गए, लेकिन आटो चाल और उसमें सवाल महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

  Bilaspur Highcourt News:– अगले साल हाईकोर्ट में होगा 62 दिनों का अवकाश, 26 दिन ग्रीष्मकालीन वहीं 26 दिन त्यौहारों में अवकाश, 10 दिन का शीतकालीन सत्र

सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 112 की मदद से सभी घायलों को दुर्ग जिला अस्पताल भेजा। वहां 5 महिलाओं की हालत सामान्य है तो वहीं 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रही है।

घायलों से मिलने पहुंचे महापौर, विधायक व पूर्व विधायक

जैसे ही दुर्घटना की सूचना दुर्ग महापौर अल्का बाघमार और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव को हुई वो तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल को हालचाल लिया और कहा कि कार चालक की गलती से ऐसा हुआ है। इस कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्व विधायक अरुण वोरा भी घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button