🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गेवरा खदान से डीजल चोरी मामले मे 2 गिरफ्तार, 210 लीटर डीजल, बोलेरो कैंपर व बुलेट वाहन जप्त…गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

कोरबा, 28 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार मीणा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के निर्देशन में दीपका पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27/04/2025 को थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि गेवरा खदान क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डीजल चोरी की जा रही है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी दीपका श्री प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई।

मुखबिर की सूचना के आधार पर खदान क्षेत्र में घेराबंदी कर चोरी कर रहे गिरोह को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 6 जरीकेन में 210 लीटर डीजल, एक बोलेरो कैंपर (CG16CP8988) और एक बुलेट मोटरसाइकिल (CG12BR9762) बरामद की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने डीजल चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश एवं विधिक कार्रवाई प्रगति पर है।

गिरफ्तार आरोपीगण:

 

उमाकांत सारथी उर्फ काले, पिता कुंजराम सारथी, उम्र 34 वर्ष, निवासी गेवराबस्ती, थाना कुसमुंडा।

  लंबे समय से खड़ा है दो लोडर वाहन, आवागमन में हो रही बाधित

अनुराग रजक, पिता गोरेलाल रजक, उम्र 19 वर्ष, निवासी घुईचुवा, चौकी चैतमा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button