✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में दोहरी हत्या से सनसनी: घर के भीतर मिला मां-बेटी का शव…

रायगढ़ । जिले के पुसौर थाना क्षेत्र से रविवार सुबह एक खौफनाक घटना सामने आई है। गायत्री मंदिर के पास स्थित एक घर में मां और बेटी की लाश खून से सनी हालत में मिली। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतकों की पहचान उर्मिला सिदार (48) और पूर्णिमा सिदार (22) के रूप में हुई है। परिवार की छोटी बेटी किसी पारिवारिक कार्य से बाहर गई थी और सुबह लौटने पर उसने घर के भीतर यह वीभत्स दृश्य देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूचना मिलते ही रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुसौर थाना पुलिस के अलावा साइबर सेल और डॉग स्क्वाड भी जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है, और आरोपियों की तलाश जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button