✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में युवक को चाकू से गोदा, अधमरा कर फेंका,दोस्तों ने रची साजिश, खेत में खून से लथपथ रात भर तड़पता रहा,

बिलासपुर,14अप्रैल 2025  : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 3 युवकों ने मिलकर अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसे मरा समझकर खून से लथपथ खेत में फेंक कर भाग निकले। युवक पूरी रात घायल हालत में तड़पता रहा। सुबह लोगों ने देखकर पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि, लोरमी निवासी सलमान अली रविवार को अपने दोस्तों के साथ कोटा आया था। जहां काम निपटाने के बाद लौटते समय गोबरपाट में रुक गए। इस दौरान दोस्तों ने उसे साथ में शराब पिलाई। देर रात तक युवक शराब पीते बैठे थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विवाद हुआ तो चाकू से किया हमला

बताया जा रहा है कि, शराब पीने के दौरान ही सलमान अली से उसके दोस्त बिट्टू वैष्णव व राकेश जायसवाल समेत अन्य ने विवाद किया। विवाद इतना बढ़ा कि दोस्तों ने मिलकर सलमान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वो खून से लथपथ होकर घायल हो गया। इस दौरान उसे मरा समझकर हमलावर युवक उसे खेत में फेंक कर भाग गए।

रात भर तड़पता रहा घायल युवक

इस बीच सलमान अली पूरी रात घायल स्थिति में खेत में पड़ा रहा और दर्द से कराहते रहा। सोमवार की सुबह लोगों ने खून से लथपथ युवक को देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

  पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर लगाई न्याय की गुहार,,लोगो को जबरन फंसाया कोटा एसडीओपी ने.....

दोस्तों ने रची हमले की साजिश

बताया जा रहा है कि, सलमान और उसके दोस्तों के साथ पुरानी रंजिश थी। इसी पुराने विवाद को लेकर उसके दोस्तों ने उसे मारने की साजिश रची, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद का कारण क्या था। पुलिस घायल युवक से पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button