🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

सिरगिट्टी पुलिस का बड़ा एक्शन! 16 किलो गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने नशे के सौदागरों पर कड़ा प्रहार करते हुए एक महिला को भारी मात्रा में गांजा बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यादव नगर, तिफरा में खंडहरनुमा पानी टंकी के पास छिपकर यह महिला तस्करी कर रही थी, लेकिन पुलिस की नजरों से बच नहीं पाई।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

थाना प्रभारी रजनीश सिंह की तेज कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शनिवार (09.03.2025) को थाना प्रभारी रजनीश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला संदिग्ध हालात में गांजा बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई का नेतृत्व किया। उनकी अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला तस्कर को धर दबोचा।

16 किलो गांजा और नकदी बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस को मटमैली प्लास्टिक बोरी में रखा 16 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत लगभग 1.60 लाख रुपये आंकी गई। इसके अलावा तस्करी से मिली 5000 रुपये नकद भी बरामद की गई।

गिरफ्तार महिला तस्कर कौन?

गिरफ्तार महिला का नाम राजलक्ष्मी वर्मा (27 वर्ष) है, जो यादव नगर, तिफरा की रहने वाली है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (B) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

  मोदी जी के संकल्प अबकी बार 400 पार को पूरा करने हमें कृत संकल्पित होकर श्रम रूपी आहुति देनी होगी- अमर सुल्तानिया<br>

थाना प्रभारी का सख्त संदेश—नशा तस्करों की खैर नहीं!

थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने स्पष्ट किया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

सिरगिट्टी पुलिस ने साफ कर दिया है कि अवैध नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई होती रहेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button