✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

बस खाई में गिरने से पांच तीर्थयात्रियों की मौत

गुजरात । डांग जिले में रविवार सुबह तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 17 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रभारी पुलिस अधीक्षक एसजी पाटिल ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब चार बजकर 15 मिनट पर हुई, जब सापुतारा हिल स्टेशन के निकट चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि 48 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस अवरोधक को तोड़कर लगभग 35 फुट गहरी खाई में गिर गई।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अधिकारी ने बताया कि पांच लोगों- दो महिलाओं और तीन पुरुषों- की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया, ‘‘ पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अहवा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं। बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है।’’ उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 48 तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों के थे।

  कलेक्टर व एसपी के दौरे के बाद यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने पैदल सड़क पर निकले पुलिस प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी

 

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button