रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले 5 कोचियों को किया गिरफ़्तार, 94 नग देशी प्लेन शराब तथा 25 लीटर कच्ची महुआ शराब ज़ब्त



बिलासपुर । पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस को निदेर्शित किया गया है । जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में नवनियुक्त थाना प्रभारी प्रशि. आई.पी.एस अजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री करने वाले कोचियों के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था।

गुरुवार को मुखबिर सूचना पर थाना रतनपुर क्षेत्र के अलग -अलग स्थानों पर रतनपुर पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर 1.ग्राम जाली की रहने वाली संतोषी नेताम के घर के बाड़ी से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1050 रूपये 2. ग्राम रानीगाँव निवासी रोशन डगर्जी के कब्जे से 44 नग देशी प्लेन शराब कुल 7.920 लीटर कीमती 3520 रूपये, 3.ग्राम कडरी के अर्जून खैरवार के घर बाड़ी से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1200 रूपये, 4.ग्राम बेलपारा बेलतरा निवासी संतोष नेताम के घर के आँगन से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1500 रूपये, 5. छोटू ढाबा अंधियारीपारा के संचालक राजेन्द्र कश्यप के ढाबा से 50 नग देशी प्लेन शराब कुल 09 लीटर 4000 रूपये को उक्त व्यक्तियों से बरामद कर उक्त शराब को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
        
उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि शिव चन्द्रा, सउनि ढोलाराम मरकाम, प्र.आर. बलदेव सिंह, गजेन्द्र सिंह, सत्यप्रकाश यादव, म.आर. स्वाती बंजारे, आर. नंदकुमार यादव,महेन्द्र नेताम, प्रफुल्ल यादव, घनश्याम राठौर, अजय सोनी, कीर्ति पैंकरा  का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.