🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Transferछत्तीसगढ़रायपुर

अफ्रीकी कैदी ने सेंट्रल जेल में की आत्महत्या 2021 में ड्रग केस में हुआ था गिरफ्तार

एक बार फिर रायपुर सेंट्रल जेल विवादों के घेरे में

रायपुर। सेंट्रल जेल में बंद अफ़्रीकी नागरिक पैट्रिक ने आत्महत्या कर ली है। 2021 में ड्रग केस में गिरफ्तार किए गए इस अफ़्रीकी बंदी ने जेल में खुदकुशी की है, जिससे एक बार फिर रायपुर सेंट्रल जेल विवादों के घेरे में आ गया है इसकी जानकारी मिलने के बाद गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। जेल प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों की उपस्थिति में घटना स्थल पर पंचनामा जारी किया गया। यह कार्रवाई जुडिसियल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई। अब पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आत्महत्या का कारण क्या था और इस मामले में जेल प्रशासन की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। सूत्रों के मुताबिक़ जेल के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। शायद यही वजह है कि बंदी ने ख़ुदकुशी कर ली होगी। अब पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है। इस घटना के बाद जेल में बंदियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button