🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं को याद किया और कहा कि इन्हीं की बदौलत हमें आजादी हासिल हुई है और गणतंत्र मिला।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राज्यपाल डेका ने कहा कि हमे अपने देश की विरासत पर गर्व करते हुए स्वार्णिम भारत के सपने को साकार करने के लिए एक जुट होकर कार्य करना है। गणतंत्र और आजादी कायम रहे. इसका भार देश के युवाओं पर भी है। इस अवसर पर उन्हें देश के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करने का प्रण लेना चाहिए उन्होंने युवाओं से “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने का आहवान किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button