🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

रतनपुर के दामाद राजेंद्र चंद्रवंशी बने कबीरधाम भाजपा जिलाध्यक्ष

 

रत्नेश्वर कुर्मी क्षत्रिय सेवा संस्थान रतनपुर के वरिष्ठ सदस्य श्री अनिल चंदेल जी के दामाद कवर्धा निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक श्रीयुत राजेंद्र चंद्रवंशी को कबीरधाम भारतीय जनता पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है. जैसे ही ये खबर चंदेल परिवार को मिली परिवार के प्रत्येक सदस्य खुशी से झूम उठे, पूरे मोहल्ले वासियो को मिठाई बाटंकर उन्होंने अपनी खुशियों को साझा किया, चंदेल परिवार के पारिवारिक मित्र एवं संस्कार भारती बिलासपुर के जिला सह महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा की राजेन्द्र बाबू के कर्तब्य निष्ठा एवं पार्टी के प्रति समर्पित सेवा भावना से यह दायित्व मिला है निश्चित ही उनकी नियुक्ति से पार्टी को नई ऊचाईया मिलेगी, रत्नेश्वर कुर्मी क्षत्रिय सेवा संस्थान के सचिव शुकदेव कश्यप जी इसे कुर्मी समाज के लिए गौरव का दिन बताते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार मानते हुए अपनी शुभकामनायें दी। बधाई देने वालो में संस्कार भारती बिलासपुर की जिला भू अलंकरण प्रमुख श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव, रत्नेश्वर कुर्मी क्षत्रिय सेवा संस्थान के संरक्षक, श्री मनोहर लाल चंदेल, अध्यक्ष, डाँ. महेंद्र कश्यप, हेमन्त चंद्राकर, अनिषा चंंद्राकर, अमिषा चंद्रवंशी,रामाश्रय कश्यप, धर्मेंद्र चंदेल, जितेंद्र चंदेल, डाँ जय चंदेल, पूर्व पार्षद श्रीमती ब्रह्माणी कश्यप, ममता कुर्मी, दुर्गा कश्यप, श्रीमती दुर्गा देशमुख, असीम चंदेल श्रीमती गंगा चंदेल ने ईस नियुक्ति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए राजेन्द्र बाबू को अपनी शुभकामनायें प्रेषित की, अनिल चंदेल जी ने बधाई देने वालो के प्रति आभार मानते हुए इसे पूर्वजों का आशीर्वाद एवं माँ महामाया की विशेष कृपा मानकर हुए अपनी खुशियों को बाटा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button