कोरबा में फिर चली गोली: कारोबारी के बाद अब युवक बना निशाना…

कोरबा । कोरबा जिले में एक बार फिर से गोली चलने की घटना से हड़कप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने बाइक सवार एक युवक पर फायरिंग कर दी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटना जिले के दूरस्थ क्षेत्र कोरबी की है। मौके पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच गए हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, कोरबी चौकी के बुढ़ापारा इलाके में देर रात 24 वर्षीय कृष्णा पांडे पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। युवक बाइक से कहीं जा रहा था तभी उस पर गोली चलाई गई। गोली युवक की पीठ में रीढ़ की हड्डी के पास लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत कटघोरा के जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उसे दूसरे जगह रेफर कर दिया गया है।

 

घायल युवक को गोली किसने मारी वह देख नहीं पाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

  कोरबा: पाली CHC में इलाज में देरी पर भारी हंगामा, महिला स्टाफ से बदसलूकी का आरोप, अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज

 

वहीं एक दिन पहले कोरबा के एसएस प्लाजा स्थित अमृता ज्वैलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी को भी घर में घुसकर नकाबपोश लुटेरों ने गोली मारी थी और गाड़ी लूटकर फरार हो गए थे। व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

Live Cricket Info