🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

70 व 70 प्लस का आयुष्मान वय वन्दना कार्ड के लिए किया जा रहा पंजीयन

धमतरी । जिले में 70 एंवं 70+ आयु वर्ग के समस्त वरिष्ठ नागरिको का आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कराया जा रहा है। इसके लिए आधारकार्ड मे मोबाइल नम्बर अनिवार्यतः लिंक कराकर, 5 लाख रूपये तक मुफ्त उपचार लाभ की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने बताया कि योजनांतर्गत जिले के सभी वरिष्ठ नागरिको (आधार कार्ड के अनुसार जिनका उम्र 70 या 70 से अधिक हो) को आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कार्य, ग्राम, वार्ड, पंचायत स्तर पर शिविरो के माध्यम से निरंतर जारी है। धमतरी जिले के सभी वरिष्ठ नागरिको (70 व 70+ आयु वाले) को अपने नजदिकी, किसी भी उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल अस्पताल कुरुद, नगरी, बोरई, सामु. स्वा. केन्द्र गुजरा, मगरलोड, भखारा, जिला अस्पताल धमतरी, योजना मे पंजकृत किसी भी निजि अस्पताल के चिन्हाकित च्वाइस सेंटर, आधार सेवा केन्द्र मे आधार कार्ड व आधार लिंक मोबाइल नबर सहित हितग्राही स्वयं उपस्थित होकर आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन करा रहे है।

 

 

 

सीएमएचओ ने यह भी बताया कि पंजीयन टीम को अनेक पात्र वरिष्ठ नागरिको का आधारकार्ड अपडेट नही होने के कारण, कार्ड पंजीयन करने मे दिक्कत आ रही है। उन्होंने ऐसे पात्र हितग्राही (वरिष्ठ नागरिक 70 – 70+) को नजदीकी आधार सेवा केन्द्र मे जाकर अपने आधार कार्ड मे घर या स्वयं का ही कोई एक एक्टीव मोबाइल नम्बर को लिंक कराने कहा गया है, जो कि आगामी 2-4 अथवा 24 घंटे के भीतर अपडेट हो जाता है। इस प्रकार आयुष्मान वय वंन्दना योजना के अलावा शासन की विभिन्न योजनाओ का लाभ सुगमता से प्राप्त किया सकेगा। वरिष्ठ नागरिको को संयुक्त रुप से अतिरिक्त 5 लाख रूपये का टाप-अप योजनांतर्गत प्राप्त होगा, जो कि परिवार के अन्य सदस्यो द्वारा योजनांतर्गत उनकी पात्रता के अनुसार प्रस्तावित बीमा कवर का आंशिक या पूर्ण उपयोग कर लेने के बाद भी वरिष्ठ नागरिको को प्रदान किया जायेगा।

  Bilaspur News :विक्रेता संघ का अध्यक्ष निकला घोटाले का मास्टरमाइंड! गरीबों को चावल की जगह जबरन पैसे देने को किया मजबूर अब सवाल – क्या रिश्ता-तंत्र बचा पाएगा या होगी जेल की यात्रा ? देखिए,Video…

 

 

कलेक्टर नम्रता गांधी ने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिको को जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या च्वाइस सेंटर, आधार सेवा केन्द्र मे उपस्थित होकर आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कराकर योजना का लाभ लेने की अपील की है । इसके लिए अनिवार्य दस्तावेज आधारकार्ड एंव आधार लिंक मोबाइल नम्बर प्रस्तुत करना होगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button