भैरव जयंती महोत्सव का हुआ समापन,151 कन्याओं व ब्राह्मणों के पाँव धोये, महाभंडारा में हज़ारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

बिलासपुर। आध्यात्मिक नगरी रतनपुर के प्रसिद्ध श्री भैरव सिद्ध तंत्र पीठ में नौ दिनों तक चले भैरव जयंती समारोह का शुक्रवार को समापन हुआ। भैरव बाबा के भक्तों ने 151 कन्याओं के तथा 31 ब्राह्मणों चरण पखारे गये, उनकी पूजा अर्चना की गई।

Advertisement Carousel

महंत पंडित जागेश्वर अवस्थी और साधु संतों ने बालिकाओं की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्हें हलवा पूड़ी मिष्ठान और केला सेब जैसे फल भेंट किए और शृंगार सामग्री दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके साथ ही ब्राह्मणों की भी पूजा अर्चना की गई। हज़ारों श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों से आशीर्वाद प्राप्त किया। फिर महाभंडारा में हज़ारों लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। नौ दिनों तक देश के अलग अलग जगहों से आए साधु संतों ने प्रदेशवसियों की मंगल कामना की।

महंत पंडित जागेश्वर अवस्थी सफल आयोजन के लिए सभी श्रद्धालुओं और साधु संतों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण की कामना से भगवान भैरव बाबा की नौ दिनों तक विशेष हवन अनुष्ठान किया गया। सभी भक्तों ने इसे सफल बनाने के लिए मुख्य रूप पं. दिलीप दुबे, पं कान्हा तिवारी पं. महेश्वर पाण्डेय, पं. राजेंद्र दुबे,पं. राजेशवर मिश्रा, विक्की अवस्थी, सोनू, आचार्य गिरधारी लाल पाण्डेय, पं. अवनीश मिश्रा, पं. बल्ला दुबे, पं. गौरीशंकर तिवारी, पं. राम सुमित तिवारी , यशवत पाण्डेय, सहयोग दिया।

  मानसून में देरी से घबराएं नहीं, समय पर करें धान की बोआई-रोपाई : कृषि वैज्ञानिक

Live Cricket Info