🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Transferछत्तीसगढ़नियुक्तिरायपुर

रवि शंकर वर्मा ने किया टॉप, सीजीपीएससी 2023 का रिजल्ट जारी, टॉप 5 में चार लड़कियां

 

Advertisement Carousel

CG PSC 2024 result:– सीजीपीएससी 2023 का रिजल्ट जारी हो गया है। रवि शंकर वर्मा ने परीक्षा में टॉप किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

रायपुर। सीजीपीएससी 2023 का रिजल्ट जारी हो गया है। आज 28 नवंबर को साक्षात्कार के अंतिम दिन रिजल्ट घोषित करने की परंपरा पीएसी ने जारी रखी है। रवि शंकर वर्मा ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वही टॉप फाइव में चार लड़कियांहैं।

 

दूसरे स्थान पर मृणमयी शुक्ला है। तीसरे स्थान पर आस्था शर्मा,चौथे पर किरण राजपूत पांचवे पर नंदिनी है।
गौरतलब है कि पीएससी 2023 के लिए 242 पदों हेतु विज्ञापन मंगवाए गए थे। 1 दिसंबर 2023 से 30 दिसंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन भरे गए। इसके बाद 11 फरवरी 2024 को प्रारंभिक परीक्षा हुई। 24, 25, 26 व 27 जून को मुख्य लिखित परीक्षा हुई। जिसके परिणाम 29 सितंबर 2024 को जारी किए गए। उत्तर लिखित परीक्षा के प्राप्तांको के उपलब्धता के आधार पर कुल 703 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित किया गया था। जिसके बाद 18 नवंबर से आज 28 नवंबर तक साक्षात्कार का आयोजन किया गया था।

 

 

 

दिव्यांश सिंह चौहान को छठवां रैंक मिला है। शशांक कुमार को सातवां, पुनीत कुमार को आठवां रैंक मिला है। उत्तम कुमार को नया और माधव को दसवां रैंक मिला है। मुख्यमंत्री ने सभी चयनितो को बधाई दी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Check Also
Close
Back to top button