C.G news:– तंत्र मंत्र से इलाज का झांसा दे तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, तांत्रिक को आजीवन कारावास की सजा

Kabirdham news:– तंत्र मंत्र से ईलाज करने का झांसा दे महिला से ढोंगी तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब अदालत ने आरोपी ढोंगी तांत्रिक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Kabirdham कबीरधाम। ईलाज के लिए तांत्रिक के पास पहुंची बीमार महिला को ईलाज का झांसा दे तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। महिला की एफआईआर पर अपराध दर्ज कर आरोपी तांत्रिक को जेल भेजा गया। अब उसे आजीवन कारावास की सजा अदालत ने सुनाई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एक महिला स्वास्थ्य खराब होने से कुण्डा थाना अंतर्गत निवासी राजेश यादव के पास पिछले एक साल से झाड़ फूंक करा रही थी। 1 अप्रैल 2022 को राजेश यादव द्वारा झाड़ फूंक करने के लिए उसे बोड़ला थाना अंतर्गत एक गांव में बुलाया। तब वह अपने पति व अन्य लोगों के साथ गांव पहुंची। अभियुक्त राजेश यादव ने महिला व अन्य लोगों को अन्य एक व्यक्ति के घर में रूकवाया। रात्रि में उसी के घर में झाड़ फूंक किया। तत्पश्चात् महिला और साथ आये लोगों को लेकर खेत की ओर ले गया। कुछ देर ले जाने के बाद महिला के पति और अन्य लोगों को आगे जाने से मना कर उसे अकेले अपने साथ ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। वहीं किसी अन्य व्यक्ति को बताने से तंत्रमंत्र से जान से खत्म कर देने की धमकी दिया। लेकिन महिला ने इसकी जानकारी अपने पति व परिजनों को दी। इसके बाद 2 अप्रैल 2022 को थाना बोड़ला में उपस्थित होकर आरोपी राजेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। बोड़ला पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 376, 506 भादसं, के तहत एफआईआर दर्ज किया। दूसरी ओर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

  किरण देव फिर बनेंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

पुलिस के मामले में विवेचना कर अदालत में चालान प्रस्तुत किया। न्यायालय में शासन की ओर से पैरावी विशेष लोक अभियोजक संतोष देवांगन ने किया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त राजेश यादव को धारा 376, 506(बी) भादसं एवं धारा 3(2) (5) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) संशोधन अधिनियम 2015 के अपराध के लिए विशेष न्यायधीश सत्यभामा अजय दुबे ने दोषी करार दिया। उन्होंने दोषी को अलग-अलग धारा के तहत सजा दी। इसमें एट्रोसिटी एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपए अर्थदंड से भी दंडित किया। अर्थदंड का भुगतान नहीं करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.