🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG:– बलरामपुर हादसे में मृतकों की संख्या हुई आठ, शासकीय शिक्षिका का परिवार भी हुआ खत्म

CG:– बलरामपुर हादसे में मृतकों की संख्या 8 हो गई है। गाड़ी में 8 लोग सवार थे। ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही एक और शव डबरी से बरामद किया गया है। हादसे में शिक्षिका,उनके पति और पुत्री की भी मौत हो गई।

Advertisement Carousel

Balrampur बलरामपुर। बलरामपुर हादसे में स्कॉर्पियो के डबरी में गिरने से मौत के आंकड़े 8 पहुंच गया हैं। लापता 18 वर्षीय युवक का शव का भी डबरी से बरामद किया गया है। जबकि ड्राइवर की भी ईलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में शासकीय शिक्षिका के पति और पुत्री की भी मौत हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूरजपुर में रहने वाले संजय मुंडा अपनी पत्नी चंद्रावती मुंडा और बेटी कृति मुंडा के साथ दीपावली मनाने पर कुसमी के गृहग्राम लरिमा गए हुए थे। उनकी पत्नी चंद्रावती मुंडा ( इंद्रवाल) सूरजपुर के प्राथमिक शाला बालक बड़कापारा में शिक्षिका के पद पर पदस्थ थीं। दीपावली मनाने के बाद शनिवार शाम टीका का परिवार स्कॉर्पियो से अपने घर सूरजपुर आ रहे थे। वापसी के दौरान उनके साथ उनके ग्राम लरिमा के उदयनाथ, मंगलदास, भूपेंद्र,अवनीत भी उनके साथ सूरजपुर आने के लिए स्कॉर्पियो में सवार हो गए। स्कॉर्पियो का चालक स्कॉर्पियो चला रहा था। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे।

ड्राइवर की बाजू वाली सीट पर संजय मुंडा बैठे थे। जबकि उनकी शिक्षिका पत्नी चंद्रावती मुंडा और बेटी कृति मुंडा बीच की सीट पर बैठी थी। पीछे अन्य चार लोग सवार थे। वापसी के दौरान सूरजपुर से पहले राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी डबरी में जा घुसी। दस फीट गहरे डबरी में पानी भरा हुआ था। जिसके चलते गाड़ी के सभी दरवाजे के सेंटर लॉक बंद हो गए। ड्राइवर साइड को छोड़कर सभी की खिड़की भी लॉक थी। आसपास के लोगों ने देखकर खिड़की से किसी तरह ड्राइवर को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। मौके पर तत्काल राजपुर पुलिस जेसीबी लेकर पहुंची और वाहन को बाहर निकलवाया। बाहर निकलवा कर चेक करने पर वहां में सवार 6 की मौत हो गई थी। जबकि 18 वर्षीय अवनीत लापता हो गया था।

  गौवंशों के लिए अखिल जैन के कार्य प्रशंसनीय : अनुसुइया उईके

सभी मृतकों को राजपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां बीएमओ राम प्रसाद और चिकित्सा अधिकारी आलोक मिश्रा ने परीक्षण उपरांत बताया कि सभी के शरीर में गंभीर चोट है। चालक बालेश्वर प्रजापति को भी गंभीर चोटे आई थीं। उसकी भी ईलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 18 वर्षीय अवनीत लापता था। उसका भी शव बरामद कर लिया गया है।

मृतकों में चंद्रावती पति संजय मुंडा, कृति पिता संजय मुंडा, संजय पिता वासुदेव मुंडा, उदयनाथ पिता रामेश्वर, मंगल दास पिता घनश्याम मुंडा, भूपेंद्र पिता हरिलाल, बालेश्वर प्रजापति, अवनीत शामिल है। मृतिका चंद्रावती मुंडा ( इंद्रवाल) सूरजपुर संकुल के गवर्नमेंट प्राथमिक बालक शाला बड़कापारा में पदस्थ थीं। वे सर्व शिक्षक संघ के सदस्य थीं। उनकी और उनके परिवार की मौत पर सर्व शिक्षक संघ ने संवेदनाएं व्यक्त की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button