✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

crime news:– 2 सालों से प्रेम संबंध के बाद प्रेमिका पड़ी दूसरे के प्यार में, प्रेमी ने तुम मेरी नहीं तो किसी और की नहीं के डायलॉग के साथ घर घुसकर की प्रेमिका की हत्या

Bilaspur crime news:– 2 सालों के अफेयर के बाद प्रेमिका ने प्रेमी से ब्रेकअप कर किसी दूसरे लड़के से अफेयर स्टार्ट कर दिया था। संबंध तोड़ने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका के घर घुसकर चाकू मारा प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

Bilaspur बिलासपुर। न्यायधानी की सुबह आज हत्या के साथ हुई है। 2 सालों के प्रेम संबंध के बाद प्रेमिका को किसी और लड़के से प्यार हो गया। उसने अपने पुराने प्रेमी से बात करना बंद कर दिया। आज सुबह प्रेमी अपनी प्रेमिका को समझाने पहुंचे। प्रेमिका के द्वारा अब किसी दूसरे लड़के से प्यार हो जाने की बात कहने पर प्रेमी ने उसकी चाकू से गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।।मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सरकंडा थाना क्षेत्र के कुंदरु पारा चांटीडीह निवासी 18 वर्षीय सागर साहू मेडिकल स्टोर में काम करता है। मोहल्ले में ही रहने वाली 17 वर्षीया प्रियंका देवांगन से पिछले दो सालों से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। पर कुछ दिनों पहले से प्रियंका ने उससे बातचीत करना मिलना बंद कर दिया था। प्रियंका का इस बीच दूसरे लड़के से अफेयर शुरू हो गया था। इसलिए वह सागर साहू को इग्नोर कर रही थी। जिससे सागर परेशान था और लगातार प्रियंका से बात करने की कोशिश कर रहा था।

  Bilaspur Politics News:– गुटीय राजनीति को हवा देने वाले जिलाध्यक्षों के भरोसे कार्यक्रम की तैयारी, विवादित अध्यक्षों को फिर जिम्मेदारी<br>

प्रियंका के माता-पिता रोजी मजदूरी करते हैं। आज शुक्रवार 18 अक्टूबर की सुबह जब प्रियंका के माता-पिता रोजी मजदूरी करने निकले तो उनके घर से निकलते ही मौके की ताक में बैठा सागर साहू अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका को मनाने उसके घर पहुंच गया। तब उसकी प्रेमिका ने उससे ब्रेकअप करने और आप आगे कोई संबंध नहीं रखने की बात कही। सागर उसे मनाने की कोशिश करता रहा पर प्रेमिका अब उससे बात नहीं करने की जिद पर अड़ी रही। विवाद के बाद सागर ने अपने साथ लाए चाकू से प्रियंका के पेट पर वार कर दिया। जिससे प्रियंका खून से लथपथ होकर गिर गई। और उसकी मौत हो गई।

दूसरे के साथ रिलेशन में आने की बात सुन खोया आपा:–

सागर साहू काफी टाइम से अपने प्रेमिका को मनाने की कोशिश करता रहा पर प्रियंका ने उसे कह दिया कि अब वह किसी दूसरे लड़के से रिलेशन में आ गई है और उसी से प्यार करती है और सागर से कोई संबंध नही रखना चाहती, उससे ब्रेकअप करना चाहती। इतना सुनते ही सागर बौखला गया और अपना पास रखे चाकू निकाल कर “तु मेरी नहीं हुई तो मैं तुम्हें किसी और का नहीं होने दूंगा बोल” चाकू मार प्रेमिका प्रियंका की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पहुंची सरकंडा पुलिस ने आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button