🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG News:– तेंदुए ने तीन वर्षीय मासूम बालिका को बनाया शिकार, हुई मौत

तेंदुए ने घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय मासूम बालिका पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। नगरी– सिहावा क्षेत्र में बीते 1 साल में तेंदुआ चार बच्चों को अपना शिकार बन चुका है।

Dhmatari धमतरी। तेंदुए ने धमतरी जिले में 3 वर्षीय मासूम बालिका को अपना शिकार बना लिया। वनांचल के गांव में घुसकर घर के बाहर गली में खेल रही बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। लोगों के द्वारा बीच बचाव कर तेंदुए से बच्चे को छुड़ाया गया। पर तब तक बच्ची की मौत हो गई थी इसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पूरा मामला सांकरा वन परिक्षेत्र के धौराभाठा, खुदूरपानी भैंसामुड़ा पंचायत का है। जहां 3 वर्षीय बच्ची नेहा पिता संतोष कुमार बीते शाम 6:00 बजे घर के बाहर खेल रही थी। तब जंगल से आकर गांव में घुसे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची को जबड़े में दबाकर तेंदुआ लेकर भागने लगा। गांव वालों ने देखा तो लाठी डंडे लेकर तेंदुए को दौड़ाया। जिससे तेंदुआ की बच्ची को छोड़ जंगल में भाग गया। पर तेंदुए के जबड़े से छूटते तक बच्ची की मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

  Raipur News:– ट्रांसजेंडर आरक्षक  समेत 12  पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर  कॉप ऑफ द मंथ,   एक आरक्षक बर्खास्त व तीन निलंबित

नगरी सिहावा क्षेत्र में पिछले साल से तेंदुए का आतंक है। बीते 1 साल में ही तेंदुआ मवेशियों समेत चार बच्चों को अपना शिकार बना चुका है। वन विभाग द्वारा लगाए गए अलग-अलग ट्रेप कैमरे में मवेशी का शिकार करते तेंदुआ देखा गया है। अब तक चार मासूम बच्चों को तेंदुआ मौत के घाट उतार चुका है। बीते 4 अगस्त को वन परिक्षेत्र बिरगुड़ी के ग्राम कोरमुड़ में भी तेंदुआ 4 वर्षीय बच्चे को उठाकर ले गया था। कई घंटे तलाश के बाद ग्रामीणों को पहाड़ी पर बच्चे की लाश मिली थी।

5 अगस्त की सुबह तेंदुआ मेचुका में मुचुकुंद पहाड़ी के पास वन विभाग द्वारा लगाए गए जाल में फंसा था। पर फिर खुद ही जाल फाड़ कर बाहर निकल भाग गया। अब क्षेत्र में आतंक मचा रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button