छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को




रायपुर, |
जुलाई 16, 2024
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार 17 जुलाई को सुबह 11.30 बजे राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम(साइंस कालेज परिसर) में रखा गया है।



शपथ ग्रहण समारोह सम्मानित अतिथि बृजमोहन अग्रवाल,सांसद रायपुर व पूर्व मंत्री,श्री अरूण साव,उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन,श्री विजय शर्मा,उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं श्री अमर अग्रवाल,विधायक बिलासपुर व पूर्व मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में रखा गया है। 

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल सोनी,महासचिव प्रकाश गोलछा व कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन ने कहा है कि बस्तर से अंबिकापुर,रायगढ़ से राजनांदगांव विकास व विस्तार के लिए समर्पित हमारी कार्यकारिणी अपना कार्यक्षेत्र रायपुर व बिलासपुर तक ही सीमित रखना नहीं चाहती है,पूरे प्रदेश के सराफा कारोबारियों को जोडऩे के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एक प्रदेश ..सराफा व्यापार,सबका विश्वास..सबका साथ।  हमारा एक परिवार ..छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन  की भावना को लेकर पूरी पारदर्शिता के साथ कार्यकाल संचालित करने के लिए शपथ भी पहली बार हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुनील ओटवानी की मौजूदगी में लेने जा रहे हैं।

पदाधिकारियों ने सभी सराफा कारोबारियों से परिवार सहित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.