58 वर्षीय अधेड़ ने कर ली थी 25 वर्षीय युवती से भगाकर शादी, नाराज भाइयों ने मारकर फांसी पर लटकाया, सर्च डॉग सीधा घुसी आरोपियों के घर,आरोपी गिरफ्तार


बिलासपुर न्यूज़ :– 25 वर्षीया बहन को भगाने से नाराज होकर भाइयों ने 58 वर्षीय अधेड़ को मारकर फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने दस घंटे में ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

बिलासपुर।   25 वर्षीया युवती को गांव के ही  58 वर्षीय अधेड़ ने भगाकर शादी कर ली। जिससे नाराज चल रहे युवती के भाइयों ने किसान की पीट–पीट कर हत्या कर दी और फांसी का रूप देने उन्हें पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका दिया। मामले में पुलिस सर्च डॉग रोजी ने घटनास्थल को सूंघ कर सीधे आरोपियों के घर में घुस गई। जिससे पूरे मामले का खुलासा हो गया और आरोपियों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।



मिली जानकारी के अनुसार चिंगराजपारा सरकंडा निवासी दौलत राम पिता गणेश राम (58) का ग्राम डगनिया पुस्तैनी गांव है। उसकी पुस्तैनी गांव में 10 एकड़ जमीन है। दौलत राम के खेत की बोवाई गांव का ही वेदप्रसाद अपने दो बेटों घनश्याम और श्यामलाल के साथ 12 साल से कर रहे थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


आने जाने के दौरान दौलत राम कौशिक का संपर्क वेदप्रसाद की 25 वर्षीया बेटी से हो गया। दौलत राम ने पिछले वर्ष उसे भगाकर दूसरी पत्नी के रूप में रखने लगा। जिसके चलते वेदप्रसाद के दोनों बेटे अपनी बहन को भगाए जाने से नाराज था। वेद प्रकाश का पूरा परिवार और पहली पत्नी और बच्चे राजकिशोर नगर में रखता है। जबकि चिंगराजपारा में दौलत राम अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता है।


बहन को भगाने से वेद प्रकाश के दोनो बेटे तो नाराज थे ही दूसरी तरफ खेत बोवाई में गड़बड़ी की आशंका पर दौलत राम ने  वेद प्रकाश को जमीन की बोवाई करने से मना भी कर दिया था। दौलत राम व उनके बच्चे खुद ही खेत को बोना चाहते थे। जिसके चलते वेद प्रकाश और उसके दोनों बेटों की नाराजगी और बढ़ गई।


इसी बात को लेकर दौलत राम व वेद प्रकाश के बीच  विवाद भी चल रहा था। शनिवार को दौलत राम कौशिक चिंगराजपारा स्थिति अपने मकान से स्कूटी सीजी 10 बीजी 7764 से ग्राम सेलर डगनिया पहुंचे। रात में धान बोवाई को लेकर वेद प्रकाश कश्यप उनके दो बेटो से दौलत राम के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि घनश्याम कश्यप व श्याम कश्यप ने दौलत राम की हत्या कर शव को घसीटते हुए ले जाकर पेड़ से टांग दिया। घटना की सूचना लगते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीपत पुलिस ने मामले में पंचनामा के बाद पिता वेद प्रकाश कश्यप व बेटों घनश्याम कश्यप, श्यामलाल कश्यप, विनोद कश्यप व किशन कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घनश्याम कश्यप व श्यामलाल कश्यप ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।  पुलिस गिरतार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही।


अधिया देने  से कर दिया था मना:–

दौलत राम की 10 एकड़ जमीन में वर्ष 2010 से वेद प्रकाश व उनके बेटे खेती करते आ रहे थे। जमीन बोवाई में गड़बड़ी की आशंका पर दौलत राम ने वेद प्रकाश, बेटे श्याम व घनश्याम को खेत बोने से मना कर दिया था। दूसरी तरफ आरोपी किसी अन्य को खेत बोने नहीं दे रहे थे।

आत्महत्या का रूप देने 60 से 70 मीटर तक घसीटा और टांग दिया:–

पुलिस के अनुसार दौलत राम के साथ मारपीट कर आरोपी उसे मवेशी बांधने वाली रस्सी से गर्दन में फंदा बना कर घसीटते हुए खारून नदी के किनारे लेकर पहुंचे व पेड़ से लटका दिया। रात में आरोपी व मृतक के बीच काफी संघर्ष हुआ होगा । घटना स्थल से पेड तक लगभग 60 से 70 मीटर तक घसीटने के निशान हैं।
डगनियां में खारून नदी के किनारे की घटना में मौके से स्कूटी पुलिस ने बरामद है।

दौलतराम की दूसरी पत्नी है आरोपियों की बहन:–

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि वेद प्रकाश कश्यप की 25 वर्षीय बेटी को दौलतराम ने शादी कर अपने साथ रख लिया था। दौलत राम की दूसरी पत्नी ने बताया कि पिता व भाई ठीक से खाना नहीं देते थे, इसकी वजह से वह अपनी स्वेच्छा से दौलत राम के साथ रहती थी।

सर्च डॉग के चलते दस घंटे में ही मामले का खुलासा:–

पुलिस की सर्च डॉग रोजी  घटना स्थल को सूंघ कर सीधे आरोपियों के घर में घुस गई और भौंकने लगी। इसके बाद घर के सदस्यों को संदेही मान पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की और पूरे मामले का दस घंटे में ही खुलासा कर दिया।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.