✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अच्छी ख़बरछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

पेट में 10 किलो के ट्यूमर के चलते महिला लग रही थी गर्भवती, प्राइवेट अस्पतालों में इलाज पर नहीं मिली राहत, सरकारी डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर दिलाया दर्द से निजात



बिलासपुर। बिलासपुर निवासी एक महिला के पेट में 10 किलोग्राम से ज्यादा वजन का ट्यूमर था। पेट के ट्यूमर की वजह से महिला गर्भवती लग रही थी। निजी अस्पतालों में इलाज से कोई राहत नहीं मिलने पर ग्रामीण महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिम्स पहुंची। यहां डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर 10 किलोग्राम से ज्यादा वजन का ट्यूमर निकाला।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35


स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष डॉक्टर संगीता रमन जोगी के नेतृत्व में  टीम ने आज ऑपरेशन को अंजाम दिया। मरीज ठीक होकर सिम्स में स्वास्थ्य लाभ ले रही है। सफल ऑपरेशन कर एक गरीब मरीज को नया जीवनदान देने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण और सिम्स के डीन  डॉ. केके सहारे ने डॉक्टरों, नर्सों और सहयोगी टीम को बधाई दी है।

         सिम्स अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर  एस नायक ने  बताया कि मरीज लगनी बाई पति हरिशंकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम चिल्हाटी बिलासपुर, पिछले एक साल से पथरी की समस्या से परेशान थी। 4 महीनो से पेट में सूजन आने लगी, जो कि बढ़ते जा रही थी। प्रायवेट अस्पताल में जांच में पेट में ट्यूमर होना बताया गया, परंतु कई अस्पतालों में दिखाने के बाद भी उसे उचित लाभ नहीं मिल पाया। ट्यूमर इतना बढ़ चुका था मानो वह 9 महीने की गर्भवती लग रही थी। मरीज को सांस लेने में परेशानी एवं अन्य परेशानी बढ़ने लगी।

प्राइवेट अस्पताल में इलाज नहीं मिलने पर महिला के परिजन सिम्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती हुई । सभी जरूरी जाँचो के बाद आज 18 मई 2024 को सिम्स मे जटिल आपरेशन करके महिला के पेट से 10 किलो वजन का ट्‌यूमर निकाला गया जो उसके अंडाशय में था। आपरेशन करने वाले स्त्री एवं प्रसूति रोग  विभाग की टीम में डा. दुर्गा कौशिक, डा. सोमा बैंकट कोटा, डा. वर्णिका पाण्डेय, डा. प्राची तिवारी व अन्य डाक्टर शामिल थे। बेहोशी डॉक्टर राकेश निगम विभागाध्यक्ष ऐनेस्थिसिया और उनकी टीम द्वारा दी गयी।

आपरेशन में स्टाफ नर्स दीपा एवं अन्य ओटी स्टाफ का विशेष योगदान रहा। मरीज का आपरेशन सफल रहा एवं वह सिम्स के स्त्री रोग विभाग में स्वास्थ लाभ ले रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button