कलेक्टर एसपी आधी रात पहुंचे जिला मुख्यालय के बाहर के थाने में, निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश



मुंगेली। मुंगेली जिले के कलेक्टर एसपी अचानक बीती रात एक बजे जिला मुख्यालय के बाहर के थाने पहुंच गए। अचानक जिले के प्रशासनिक व पुलिस प्रमुख को देखकर थाने में हड़कंप मच गया। अफसरों ने थाने का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था बनाए रखने को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



वर्तमान में मुंगेली में जिला कलेक्टर के पद पर 2016 बैच के आईएएस राहुल देव का पदस्थ हैं। वहीं 2014 बैच के आईपीएस चंद्रमोहन सिंह पुलिस कप्तान के पद पर पदस्थ हैं। दोनों आए दिन जिले का दौरा करते रहते हैं। ताजा वाक्या बीती रात का है। कलेक्टर एवं एसपी जिले का दौरा कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर बाहर से आने वाले धान, पुलिस कर्मियों की चौक चौराहों पर तैनाती, पुलिस की पेट्रोलिंग के अलावा जगह जगह हो रहे निर्माण कार्य पर भी थी। निरीक्षण के दौरान जिला मुख्यालय से बाहर निकलकर अचानक रात एक बजे कलेक्टर एसपी जरहागांव थाने की निरीक्षण पहुंच गए। यहां उन्होंने थाने का औचक निरीक्षण किया।

कलेक्टर राहुल देव व एसपी चंद्रमोहन सिंह के द्वारा थाना परिसर का भ्रमण, थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति देखी। कलेक्टर राहुल देव ने ला एंड ऑर्डर की आपात स्थिति आने पर कानून व्यवस्था नियंत्रित करने की तैयारियों के संबंध में थाना प्रभारी से जानकारी ली। तो वही एक्सीडेंट या पानी में डूबने से या सांप काटने से मरने या गाज गिरने से मरने के मामलों में होने वाले मर्ग के मामले तहसील में भेजने के निर्देश दिए। ताकि ऐसे मामलों में शाशन के द्वारा दी जाने वाली मुआवजा राशि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को मिल सके।

वहीं एसपी चंद्र मोहन सिंह ने थाने में दर्ज अपराधों उस पर की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने, विजिबल पुलिसिंग करने, थाना आने वाले पीड़ितों से उचित व्यवहार करने के निर्देश दिए। साथ ही तेज रफ्तार वाहन चालकों व नशे में वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने, क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग करने व जनता से लगातार सतत संपर्क में रहने, नशे पर प्रभावी लगाम लगाने, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने के साथ रिस्पांस टाइम कम करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.