कोरबा – कटघोरा सीट से इस बार भाजपा नेता देवेंद्र पांडेय का नाम फाइनल माना जा रहा है। पार्टी आला कमान भी इस बार ग्रामीण इलाके की सामान्य सीट पर किसान नेता पर दाव लगाने जा रही है। एक राष्ट्रीय अखबार दैनिक भास्कर के सर्वे में देवेंद्र पांडेय पर सर्वाधिक नेताओ ने भरोसा जताया है। देवेंद्र पार्टी की पहली पसंद भी बनकर सामने आ रहे है। अब तक सहकारिता के क्षेत्र में सक्रिय देवेंद्र को पहली बार किसी चुनाव में मतदाताओं के सामने जाकर वोट की अपील करनी होगी। पिछले 20 सालो में निर्विरोध चुनाव जीत किसानों के सर्वोच्च संस्था एपेक्स बैंक के अध्यक्ष का सफर तय करने वाले देवेंद्र पांडेय की राह इस बार आसान नहीं रहने वाली है इस बार न केवल कांग्रेस हमलावर रहेगी बल्कि देवेंद्र प्रमुkh निशाने पर भी रहेंगे। हालाकि देवेंद्र पांडेय की किसानों की बीच बेहतर पैठ है जिसके बूते ग्रामीण क्षेत्र के 60 फीसदी मतदाताओं को तो अपने पक्ष में देवेंद्र कर लेंगे लेकिन उन 4 नगरीय निकायों का क्या जो अब भी कांग्रेस के कब्जे में है। यहां कटघोरा विभानसभा में दीपका नगर पालिका,कटघोरा नगर पालिका, छुरी नगर पंचायत, हाल ही ही मे बनी बंकी मोगरा नगर निगम शामिल है। हालाकि बकौल देवेंद्र पांडेय कहते है की शहरी क्षेत्र के अधिकांश मतदाता भाजपा के साथ है । और इस बार कोरबा लोकसभा के सभी 8 सीटों पर भाजपा को जीत मिलेगी।
Related News
घर में घुसकर महिला से बलात्कार, आरोपी को 14 वर्ष का सश्रम कारावास
कोरबा। घर में घुसकर महिला से जबरिया संबंध स्थापित करने वाले आरोपी को न्यायालय ने 14 वर्ष के सश्रम कारावास एवं अर्थदण्ड की सजा से दंडित किया है।न्यायालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना 8 अप्रैल 2022 की है। आरोपी विनोद कुमार पात्रे पीडि़ता के निवास सेक्टर-5 बालकोनगर में घर के अंदर घुसकर दरवाजे […]
शासन की योजनाओं से जुड़कर महिलाएं हो रही हैं आत्मनिर्भर : सांसद
कोरबा। पहले जब बेटी पैदा होती थी तो समाज में उसे बोझ समझा जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी काबिलियत से आगे बढ़ रही हैं। हर जगह महिलाओं की भागीदारी व प्रतिनिधित्व देखने को मिल रहा है। प्रदेश में सरकार भी महिलाओं के विकास व उत्थान को ध्यान में […]
स्पीकर व सांसद ने दी एकादशी की शुभकामनाएं
कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने तुलसी विवाह और देवउठनी एकादशी की प्रदेशवासियों को दी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। डॉ. महंत ने कहा कि देवउठनी एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु के स्वरूप शालीग्राम का लक्ष्मी स्वरूपा देवी तुलसी से विवाह की परंपरा चली आ […]