छत्तीसगढ़

भाजपाईयों ने साकेत भवन मुख्य द्वार पर लगाया ताला, निगम के बाहर 4 घंटे प्रदर्शन


कोरबा। भाजपा पार्षद दल ने शुक्रवार को नगर निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत के प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया। भाजपा जिला प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, कोरबा विधानसभा प्रभारी वी रामा राव प्रदर्शन में प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे।
नगर पालिक निगम क्षेत्र में विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए और भेदभाव का आरोप लगा कर प्रदर्शन की चेतावनी विपक्ष ने दी थी। इसके तहत आज भाजपाईयों ने साकेत भवन के सामने लगभग 4 घंटे प्रदर्शन किया। इसके बाद साकेत परिसर में प्रवेश करने के लिए रवाना हुए तो मुख्य द्वार पर पुलिस ने कार्यकर्ताओ को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच में भारी झूमाझटकी हुई लेकिन भाजपाई प्रवेश द्वार को खोलते हुए परिसर में प्रवेश कर साकेत के मुख्य द्वार पर ताला बंद कर दिया। 
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 14वें एवं 15वें वित्त से 100 करोड़ पिछले 3 सालों में निगम को दिया गया जबकि राज्य में कांग्रेस की सरकार होते हुए भी 10 करोड़ से ज्यादा राशि महापौर नहीं ला पाए। व्यय का हिसाब प्रदान नहीं किया जा रहा है, निर्माण के नाम पर खाना पूर्ति कर कागजों में निर्माण किया जाना पाया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि शहर में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। महापौर कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं उनको जनता के सुख-दु:ख से कोई मतलब नहीं है, निगम द्वारा नियमितीकरण को लेकर लगातार तानाशाही की जा रही है, नियमतिकरण सुलभ तरीके से हो इसकी व्यवस्था की जाए। स्वच्छता शुल्क संपत्ति कर के साथ जोड़ कर लिया जा रहा है जो कि सरासर गलत है। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी अपनी बात रखी। प्रदर्शन उपरांत जिलाधीश के नाम पर ज्ञापन तहसीलदार को धरना स्थल पर सौंपा गया। 
इस दौरान भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, बालको मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह सहित पार्षद सुफल दास, आरती विकास अग्रवाल, रितु चौरसिया, कमला बरेठ, शैल राठौर ,सुधार साय, धनश्री साहू, उर्वशी राठौर, नरेंद्र देवांगन, निखिल प्रतिभा शर्मा, नर्मदा लहरें ,पूराइन बाई  द्रोपती वर्मा, नारायण महंत, सकुन्दी अनीता यादव, अजय गौड़, बुधवार साय यादव, पुष्पा कंवर,ममता बाली साहू,विजय साहू ,फिरत साहू, लोकेश्वर चौहान, प्रेमचंद पांडे चंद्रलोक सिंह  समेत हजारों की संख्या में वार्ड वासियों एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *