छत्तीसगढ़

किशोर शर्मा सर्वसम्मति से केएन कॉलेज के अध्यक्ष नियुक्त


कोरबा। नगर के प्रथम निजी कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। नगर के वरिष्ठ पत्रकार किशोर शर्मा अध्यक्ष चुने गए। अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. आरसी पांडेय उपाध्यक्ष, सचिव सुरेंद्र लम्बा व सहसचिव उमेश लाम्बा चुने गए। समिति के निवृतमान पदाधिकारी अध्यक्ष डॉ. आरएन पांडेय व सचिव अशोक शर्मा का उनके सफल कार्यकाल के लिए उपस्थित सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर आभार व्यक्त किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सभी सदस्यों ने स्वागत किया। निवृतमान अध्यक्ष डॉ.आर एन पांडेय व सचिव अशोक शर्मा ने नई कार्यकारिणी से महाविद्यालय के विकास में सतत और सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने समिति के सभी सदस्यों के विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा की कि सभी के सहयोग व मार्गदर्शन से महाविद्यालय संचालित होगा। श्री शर्मा ने कहा कि विकास की संभावनाएं सतत रहती है। विकास पर कभी विराम नहीं लगता। सब के सहयोग से महाविद्यालय नई उचाईयों को छुएगा। नवनिर्वाचित सचिव सुरेंद्र लम्बा व सहसचिव उमेश लम्बा ने भी संबोधित किया। आभार डॉ.आर सी पांडे ने किया। समिति के सदस्यों में नान जी भाई पटेल, जसराज जैन, लोकेश्वर सिंह तोमर, भिवेंद्र बहादुर सिंह, अरविंद साहू, रामकुमार साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *