देश-दुनिया

होर्मुज पर टकराव तेज, ईरान ने अमेरिकी एफ-16 को खदेड़ने का किया दावा; कुवैत ने ईरानी राजदूत को किया तलब

नई दिल्ली। होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आइआरजीसी) ने शुक्रवार को दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमान को ईरान के दक्षिणी हवाई क्षेत्र से पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

एएनआई के अनुसार, यह घटना होर्मुज में हेंगम द्वीप के पास हुई। ईरान ने इसे अपनी रक्षा क्षमताओं का नतीजा बताते हुए अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी तोड़ने का संकल्प भी दोहराया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आईआरजीसी के अनुसार, उसकी एयरोस्पेस फोर्स की नई और उन्नत वायु रक्षा प्रणाली ने अमेरिकी विमान को चेतावनी देने के लिए गोलीबारी की। इसके बाद पायलट ने अचानक विमान का रास्ता बदला और इलाके से पीछे हट गया।

अल जजीरा के अनुसार, आईआरजीसी एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर सैयद माजिद मौसवी ने एक्स पर कहा कि अमेरिका को हवा और समुद्र, दोनों मोर्चों पर कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ईरान की राष्ट्रीय इच्छाशक्ति और रक्षा क्षमताओं के सामने कोई नाकेबंदी नहीं टिकेगी। नाकेबंदी तोड़ना देश का दृढ़ मिशन है। उन्होंने होर्मुज में ईरान के समुद्री यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को भी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

  महिला डीएम को अश्लील मैसेज भेजने का मामला: विधायक के खिलाफ होगी निष्पक्ष जांच, तमिलनाडु डीजीपी ने दिया भरोसा

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button